Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जॉर्जिया वेयरहम की ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी, कमान संभालेंगी मेग लेनिंग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Australia, Pakistan, Women Cricket, Australia Women Squad, Georgia Wareham, Australia Women Squad Against Paksitan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 10 Jan 2023

Last updated on: Jan 10, 2023, 00:00 IST

अगले महीने दक्षिण अफ्ऱीका में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम को अपने दल में शामिल किया है। मेग लेनिंग निजी कारणों के चलते खेल से ब्रेक लेने के बाद अगले ह़फ्ते पाकिस्तान दौरे पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगी। 

टी20 विश्व कप में टीम की कमान लेनिंग को ही सौंपी गई है। अलिसा हीली के भारत दौरे पर पिंडली में लगी चोट से ठीक होने की पूरी उम्मीद है जबकि जेस जोनासन हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं। अक्तूबर 2021 में महिला बिग बैश लीग के दौरान लगी चोट ने वेयरहम को लगभग एक साल के लिए क्रिकेट से दूर रखा। 

अब तक के अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने 35 मैचों में 5.80 की इकॉनमी और 13.52 की औसत से 36 विकेट लिए हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन ़फ्लेगलर ने कहा, "मेग और जॉर्जिया को विक्टोरिया के लिए वापसी करते देखना उत्साहजनक था। दोनों अपने साथ अनुभव का भंडार लेकर आती हैं जो बड़े टूर्नामेंटों में बहुत आवश्यक है। 

विशेषकर जॉर्जिया चोटों से परेशान रही हैं लेकिन उन्होंने ²ढ़ता दर्शाई है और उनकी वापसी टीम के लिए अच्छा संकेत है।"वेयरहम की वापसी का अर्थ यह है कि इस विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया के पास दो लेग स्पिनर होंगे। पिछले साल के वनडे विश्व कप में अलाना किंग और अमैंडा जेड-वेलिंग्टन टीम का हिस्सा थीं जिसमें से अमैंडा को इस दल में जगह नहीं मिली है। 

2020 टी20 तथा 2022 वनडे विश्व कप के विजयी अभियान में टीम का हिस्सा रहीं निकोला कैरी को नहीं चुना गया है। एक तरह से देखा जाए तो भारत में प्रभावित करने वाली हेदर ग्रैहम ने उनकी जगह ले ली है। ग्रैहम ने हालिया दौरे पर तीन मैचों में एक हैट्रिक समेत कुल सात विकेट निकाले थे। 

उसी दौरे पर अपना पदार्पण करने वाली किम गार्थ को तेज गेंदबाजी क्रम में बरकरार रखा गया है जबकि फीबी लिचफील्ड को विश्व कप दल में स्थान नहीं मिला है। ़फ्लेग्लर ने कहा, "अलिसा और जेस (जॉनासन) के चोटों से ठीक होने के बाद पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। 

इस वजह से हमारे पास बल्ले और गेंद के साथ विविधता वाला एक मजबूत दल है। हेदर और किम ने भारत दौरे पर प्रभावित किया और हम जानते हैं कि वह मौका मिलने पर अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।"इस महीने पाकिस्तान में होने वाली टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए इसी दल का इस्तेमाल किया जाएगा। 

टी20 विश्व कप और पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई दल : मेग लेनिंग (कप्तान),अलिसा हीली, डार्सी ब्राउन, ऐश्ली गार्डनर, किम गार्थ, हेदर ग्रैहम, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनासन, अलाना किंग, तालिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलीस पेरी, मेगन शूट, ऐनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहम

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Australia , Pakistan , Women Cricket , Australia Women Squad , Georgia Wareham , Australia Women Squad Against Paksitan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD