Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए उत्साहित और नर्वस हूं : अभिषेक

Sports News, Hockey, Hockey Player, FIH Odisha Hockey Mens World Cup, FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023, Abhishek
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राउरकेला , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

भारतीय टीम के युवा फारवर्ड अभिषेक 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पिछले सत्र में डेब्यू करने वाले 23 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, घरेलू विश्व कप में भारत के लिए खेलना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा, मैं बहुत उत्सहित हूं, लेकिन साथ ही, मैं थोड़ा नर्वस भी हूं। यह न केवल मेरा पहला विश्व कप होगा, बल्कि इतने दर्शकों के सामने खेलने का मेरा पहला अनुभव भी होगा। हॉकी को लेकर ओडिशा के लोग बहुत भावुक हैं। उनके सामने खेलना मेरे लिए शानदार अनुभव होगा।

अभिषेक की हॉकी यात्रा हरियाणा के सोनीपत में 11 साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्होंने अपने दोस्तों को अपने स्कूल में हॉकी खेलते हुए देखा। एक आर्मी मैन के बेटे ने अपने स्कूल टीचर और कोच शमशेर सिंह के अधीन अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 

उन्होंने कहा, अपने स्कूल से शुरू करने के बाद, मुझे राष्ट्रीय हॉकी अकादमी, दिल्ली में चुना गया, और 2013-2015 के बीच राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा के लिए खेलने के बाद, मुझे जूनियर कैंप के लिए मौका दिया गया। अभिषेक उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने बांग्लादेश में 2016 अंडर-18 एशियाई कप जीता था। 

उन्होंने फाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ टीम की 5-4 से जीत में विजयी गोल किया। हालांकि, फॉरवर्ड आगे नहीं बढ़ सके और उन्हें जूनियर नेशनल कैंप से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा, मैं 2016 जूनियर विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गया क्योंकि मैं अपेक्षाकृत युवा था, और जूनियर राष्ट्रीय कैंप से हटा दिया गया था। 

यह मेरे लिए एक बड़ी निराशा थी।" लगभग तीन साल बाद, अभिषेक की मेहनत रंग लाई क्योंकि उन्हें सीनियर नेशनल कैंप के लिए बुलाया गया और पंजाब नेशनल बैंक को पहली हॉकी इंडिया सीनियर मेन इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2021 में तीसरा स्थान हासिल करने में मदद मिली। 

छह गोल के साथ, वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। अभिषेक ने कहा, वे तीन साल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मेरे कोच ने मेरा पूरा समर्थन किया। उन्होंने मुझे उस कठिन दौर से उबरने में मदद की। 2021 में एक अच्छा घरेलू सीजन होने के बाद, मुझे मुख्य टीम के लिए चुने जाने का भरोसा था।

हरियाणा के खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021/22 में तीसरे स्थान पर रहने वाली और बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , FIH Odisha Hockey Mens World Cup , FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023 , Abhishek

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD