Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी यात्रा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ कांग्रेस के लिए, नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है: कांग्रेस

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता के लिए है, ना कि सिर्फ पार्टी के लिए है।कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ है और वह देश का ध्यान कुछ अहम मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और पूंजीवाद की ओर खींच रही है व इसने अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल कर ली है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित सचिव इंचार्ज हरीश चौधरी और पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ऐलान किया कि यात्रा 10 जनवरी को शंभू बॉर्डर के जरिये पंजाब में प्रवेश करेगी और सीधा श्री फतेहगढ़ साहिब को जाएगी। राहुल गांधी 11 जनवरी को यात्रा के पंजाब में पड़ाव की शुरुआत करने से पहले, श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेसी नेताओं ने दोहराया कि यह सिर्फ पार्टी की यात्रा नहीं है। हरीश चौधरी ने कहा कि यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता सिर्फ राहुल गांधी हैं और पार्टी व उसके कार्यकर्ताओं द्वारा लॉजिस्टिक सहायता दी जा रही है। जबकि समाज के अलग-अलग वर्गों से लोग, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति, फिल्मी कलाकार, गायक, अर्थशास्त्री, उद्योगपति इत्यादि भी शामिल हुए हैं।

चौधरी ने विशेष तौर पर इन दिनों पंजाब का दौरा कर रहे एनआरआई पंजाबियों से भी यात्रा में शामिल होने की अपील की। इसी तरह जो विदेशों में रह रहे हैं, वे ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए, वड़िंग ने कहा कि यात्रा अभी तक 12 राज्यों में से 10 को कवर कर चुकी है। पंजाब के बाद सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर ही रह जाएगा, जो यात्रा श्रीनगर में जाकर समाप्त होगी। उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में पूरे यात्रा रूट का 3570 किलोमीटर का आकलन किया गया था, जो समापन होने तक 4000 किलोमीटर तक पहुंच सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा पंजाब में 7 दिन तक रहेगी और उसके माधोपुर से अपने आखिरी पड़ाव जम्मू एवं कश्मीर में जाने से 1 दिन पहले पठानकोट में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।कुछ लोगों द्वारा यात्रा का विरोध करने संबंधी एक सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि पंजाबियों का स्वभाव अधिकतर मेहमान नवाजी का है और वे अपने ने मेहमानों का बाहें फैलाकर स्वागत करते हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी, जाति या नस्ल से संबंधित हों।

नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यात्रा ने देशभर के लोगों में अपनी छाप छोड़ी है और इसने लोगों को आवाज दी है। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो कह रहे हैं कि उन्हें कोई असर नहीं पड़ेगा और वह 2024 में सत्ता में वापसी करने वाले हैं, उन्हें झटके लगने लगे हैं और उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसकने लगी है। वे लोग जात्रा की कामयाबी से बेचैन है।

उन्होंने जिक्र किया कि किस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार ने कोविड के नाम पर यात्रा का रास्ता रोकने की कोशिश की।बाजवा ने कहा कि यह यात्रा 2024 के चुनावों के लिए रास्ता तैयार करेगी और इतिहास रचेगी। उन्होंने याद किया कि किस प्रकार इससे पहले भी चंद्रशेखर जैसे नेताओं ने इस तरह की यात्रा की थी और बाद में वह प्रधानमंत्री बने थे।

इसके अलावा, सीनियर फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता सुनील दत्त ने आतंकवाद के काले दिनों के दौरान मुंबई से अमृतसर तक पदयात्रा की थी।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व कांग्रेसी विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, अमित विज और गुरप्रीत जीपी मौजूद रहे।कांग्रेसी नेताओं ने सीनियर पत्रकार एनएस परवाना के निधन पर भी अफसोस जाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को एक बड़ा घाटा पड़ा है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD