Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईएलटी20 फ्रेंचाइजी पहले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, International League T20, ILT20, DP World International League T20, Dubai International Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

डीपी वल्र्ड इंटरनेशनल लीग टी20 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 जनवरी को शुरू होगी। अबु धाबी, दुबई में 13 जनवरी से 12 फरवरी तक शानदार ट्रॉफी उठाने के लिए अबु धाबी नाइट राइडर्स, डेजर्ट वाइपर, दुबई कैपिटल्स, गल्फ जायंट्स, एमआई अमीरात और शारजाह वारियर्स सहित कुल छह फ्रेंचाइजी आपस में भिड़ेंगी। 

सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अब दुनिया की सबसे रोमांचक क्रिकेट लीगों में से एक के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है। पावर हिटर आंद्रे रसेल, लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा, ड्वेन ब्रावो, अनुभवी रॉबिन उथप्पा, खतरनाक स्ट्राइकर क्रिस लिन और अनुभवी मोईन अली महीने भर चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। 

अबु धाबी नाइट राइडर्स टीम में सुनील नारायण (कप्तान), आंद्रे रसेल, कॉनर एस्टरहुइजन, लाहिरू कुमारा, चरिथ असलंका, कॉलिन इनग्राम, अकील होसेन, पॉल स्टलिर्ंग, जावर फरीद, केनर लुईस, साबिर अली, अली खान, ब्रैंडन ग्लोवर, रवि रामपॉल, रेमन रीफर, फहद नवाज, माथी उल्ला, धनंजय डी सिल्वा, मर्चेंट डी लेंज और ट्रैवीन मैथ्यू शामिल हैं। 

डेजर्ट वाइपर टीम में वानिंदु हसरंगा, एलेक्स हेल्स, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, कॉलिन मुनरो (कप्तान), टाइमल मिल्स, मतीश पथिराना, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहन मुस्तफा, शिराज अहमद, शेल्डन कॉटरेल, अली नसीर, एडम लिथ, दिनेश चांडीमल, बेनी हॉवेल, मार्क वाट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, रौनक पैनोली, जेक लिंटॉट और गस एटकिंसन शामिल हैं। 

इस बीच, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), दसुन शनाका, फैबियन एलेन, मुजीब रहमान, भानुका राजपक्षे, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, सिकंदर रजा, हजरतुल्लाह जजई, चिराग सूरी, डेनियल लॉरेंस, जश गियानी, निरोशन डिकवेला, फ्रेड क्लासेन, जॉर्ज मुन्से, हजरत खान, रजा आकिफ उल्लाह खान, जो रूट, रॉबिन उथप्पा, रवि बोपारा, यूसुफ पठान और ओली व्हाइट दुबई कैपिटल सेट-अप का हिस्सा हैं। 

गल्फ जायंट्स में शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, जेम्स विंस (कप्तान), क्रिस लिन, डोमिनिक ड्रेक्स, जेमी ओवरटन, लियाम एंड्रयू डॉसन, ओली पोप, अश्वंत वाल्थापा, सीपी रिजवान, संचित शर्मा, अयान खान, कैस अहमद, रिचर्ड ग्लीसन, डेविड विसे, रेहान अहमद, टॉम बैंटन, टॉम हेल्म और गेरहार्ड इरास्मस शामिल हैं। 

ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, फजलहक फारूकी, निकोलस पूरन, इमरान ताहिर, विल स्मीड, जॉर्डन थॉम्पसन, जहीर खान पक्टेन, मुहम्मद वसीम, समित पटेल, जहूर खान, ब्रैडली वील, बास डी लीडे, आंद्रे फ्लेचर, नजीबुल्लाह जादरान, वृत्य अरविंद, बासिल हमीद, क्रेग ओवरटन, टॉम लैमोनबी, लोरकन टकर, डैनियल मूसली और मैकेनी क्लार्क एमआई अमीरात टीम बनाते हैं। 

शारजाह वारियर्स के दस्ते में मोईन अली (कप्तान), एविन लुईस, क्रिस वोक्स, मोहम्मद नबी, डेविड मलान, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस बेंजामिन, जो डेनली, रहमानुल्लाह गुरबाज, टॉम कोहलर-कैडमोर, कार्तिक मयप्पन, नवीन-उल-हक मुरीद, मुहम्मद जुनैद, नूर अहमद, खान बिलाल, मार्क दियाल, अलीशान शराफू, मुहम्मद जवाद उल्लाह और जमाल टोड शामिल हैं। 

दुबई कैपिटल्स शुरूआती मैच में अबु धाबी नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। डीपी वल्र्ड आईएलटी20 के पहले सीजन की शुरूआत की जाएगी, इसके बाद एक शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें सुपरस्टार बादशाह और मेगास्टार जेसन डेरुलो प्रशंसकों को मनोरंजन करेंगे। लीग दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 को शुरू होगी। लीग यूएई के, दुबई, अबु धाबी और शारजाह में विश्व स्तरीय 34-मैचों के प्रारूप में खेली जाएगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , International League T20 , ILT20 , DP World International League T20 , Dubai International Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD