Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विराट कोहली 2023 विश्व कप में खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के लिए मदद करेंगे : कृष्णामाचारी श्रीकांत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Krishnamachari Srikkanth, ODI World Cup, ODI World Cup 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2023

Last updated on: Jan 06, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप को लेकर करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के लिए कहा है कि वह टीम में अन्य खिलाड़ियों को उनकी भूमिका में मदद करेंगे। 

श्रीकांत ने कहा, "हम उन्हें क्या भूमिका दे सकते हैं। ईशान किशन को देखिये कि वह किस तरह बॉल पर प्रहार करते हैं। उन्होंने हाल में दोहरा शतक भी बनाया है। इन खिलाड़ियों को कहिये कि वे मैदान में जाएं और अपना खेल खेलें। उन पर कोई रोक नहीं लगाएं।" उन्होंने कहा, "ईशान किशन की तरह आपको दो या तीन ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो खुद को व्यक्त करने से घबराते नहीं हों। 

आलराउंडर, बल्लेबाजी आलराउंडर हों या गेंदबाजी आलराउंडर, की इस लाइनअप में जरूरत है टीम में ऐसे खिलाड़ियों का तालमेल होना चाहिए। पूर्व में गौतम गंभीर एंकर की भूमिका निभा चुके हैं और वही बात इस बार विराट कोहली के लिए कही जा सकती है जो इस बार वैसी ही भूमिका निभाएंगे।

वह ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों की मदद करेंगे। जब किशन ने दोहरा शतक बनाया था तो विराट ने शतक बनाया था।" श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'क्रिकेट का महाकुम्भ' शो में कहा, "यह खिलाड़ियों को आजादी देने की बात है। आप क्या चाहते हैं आप अपना खेल खेलें चाहे आप आउट क्यों ना हो जाएं। टीम को ऐसा ²ष्टिकोण चाहिए।"

1983 की विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य श्रीकांत ने साथ ही कहा कि विराट इस साल विश्व कप में बल्लेबाजी चार्ट में टॉप पर रहेंगे। पूर्व चयनकर्ता प्रमुख ने कहा कि हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी इस विश्व कप में भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका रहेगी जबकि दीपक हुड्डा रिजर्व के तौर पर रहेंगे। 

उन्होंने कहा, "हमें दीपक को तैयार करने की जरूरत है। हमें उनसे 10 ओवर की जरूरत नहीं है हम उनसे तीन या चार ओवर चाहते हैं। वह बल्लेबाजी आलराउंडर हो सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Krishnamachari Srikkanth , ODI World Cup , ODI World Cup 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD