Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अर्शदीप सिंह के नो बॉल डालने पर सुनील गावस्कर ने कहा : एक प्रोफेशनल के तौर पर आप ऐसा नहीं कर सकते

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar, Arshdeep Singh, 2nd T20I, IND Vs SL, India Vs Sri Lanka, Maharashtra Cricket Association, MCA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 06 Jan 2023

Last updated on: Jan 06, 2023, 00:00 IST

लीजेंड सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में मेजबान टीम की 16 रन की पराजय में दो ओवर के स्पैल में पांच नो बॉल डालने की कड़ी आलोचना की है। बीमारी के कारण अर्शदीप मुंबई में पहले मैच में नहीं खेल पाए और पुणे में दूसरे मैच में लौटे लेकिन गेंद के साथ उनका अनुभव खराब रहा। 

उन्होंने मैच के पहले ओवर में लगातार तीन नो बॉल डालते हुए दो ओवर के स्पैल में 37 रन दे डाले। गावस्कर ने प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए कहा,"एक प्रोफेशनल के तौर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। हम आमतौर पर सुनते हैं जब खिलाड़ी कहते हैं कि चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं थीं।

नो बॉल नहीं करना आपके नियंत्रण में है। आपके गेंद डालने के बाद बल्लेबाज क्या करता है, यह अलग बात है। नो बॉल नहीं डालना निश्चित रूप से आपके नियंत्रण में है।" पुणे में खेले गए दूसरे टी20 मैच के 19वें ओवर के दौरान दासुन शनाका ने एक फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में मारा और सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। 

हालांकि भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने निराशा व्यक्त करते हुए, इस विकेट का जश्न मनाने की जगह अपने दोनों हाथों से अपने चेहरे को ढक लिया क्योंकि अर्शदीप सिंह की इस गेंद को फ्ऱंटफुट नो बॉल करार दिया गया था। उस व़क्त शनाका 14 गेंदों में 30 रन बना कर खेल रहे थे। पारी खत्म होने के बाद शनाका का स्कोर 22 गेंदों में 56 रन था। 

उनकी इस पारी के कारण श्रीलंका की टीम 200 के पार पहुंचने में कामयाब रही। इस मैच में यह अर्शदीप की चौथी नो बॉल थी। घाव पर नमक छिड़कने का काम करते हुए शनाका ने फ्ऱी हिट वाली गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचा कर आधा दर्जऩ रन बटोर लिए। दो गेंद बाद अर्शदीप ने एक और नो बॉल फेंकी।

कप्तान हार्दिक ने अर्शदीप को 19वें ओवर तक गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया। अर्शदीप अंतिम के ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी करते हैं लेकिन कप्तान ने उनकी जगह पर उमरान मलिक को 18वां ओवर फेंकने के लिए बुलाया। उमरान के पास भले ही अच्छी गति है लेकिन उन्हें अपनी यॉर्कर गेंदों पर काफी काम करना है। 

उनके पास अच्छी गति है लेकिन अंतिम ओवरों में यही तेज गति उनकी दुश्मन भी बन जाती है। उमरान ने उस ओवर में 21 रन खर्च किए। अर्शदीप ने इस मैच में कुल पांच नो बॉल फेंकी। ईएसपीएनक्रिकइंफों के पास मौजूद डेटा के अनुसार किसी भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में यह किसी भी गेंदबाज के द्वारा फेंकी गयी सबसे ज्यादा नो बॉल थी। 

शिवम मावी और उमरान ने भी एक-एक नो बॉल फेंकी और कुल मिला कर भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में सात नो बॉल फेंकी। सिर्फ़ नो बॉल और फ्ऱी हिट के कारण भारत को 27 रन खर्च करने पड़े और उनकी टीम 16 रनों से मैच हार गई। पहले टी20 के दौरान अर्शदीप बीमार होने के कारण टीम में नहीं थे। 

इसके अलावा उन्हें अभ्यास करने के लिए भी ज्यादा समय नहीं मिला था। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से नो बॉल की समस्या ने हमेशा से ही अर्शदीप को काफी परेशान किया है। सिर्फ़ 2022 में अर्शदीप ने 14 फ्ऱंट-फुट नो बॉल फेंकी हैं। सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने के मामले में वह टॉप पर हैं। 

दूसरे स्थान पर जि़म्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी हैं, जिन्होंने पांच नो बॉल फेंकी हैं। भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर की। हार्दिक ने कहा, "आप मु़फ्त में नो बॉल नहीं दे सकते। अर्शदीप ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले कुछ समय से नो बॉल उनके लिए एक समस्या रही है। 

ऐसा नहीं है कि मैं उन पर किसी तरह का दोषारोपण कर रहा हूं। विश्व क्रिकेट में या किसी भी टी20 क्रिकेट में नो बॉल करना एक अपराध है। इसके लिए उन पर किसी भी तरह से स़ख्त होने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्हें यह देखने की जरूरत है कि इस तरह की बुनियादी गलतियां न की जाए।"

वहीं इस मामले पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, "ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो खुद से नो बॉल फेंकना चाहेगा। हालांकि टी20 क्रिकेट में इससे टीम को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि अगर आप इस टीम को देखें तो इसमें कई युवा खिलाड़ी हैं। वे इस तरह के परिस्थितियों से गुजरेंगे। हम सबको यह समझने की जरूरत है कि इस तरह गलतियां हो सकती हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar , Arshdeep Singh , 2nd T20I , IND Vs SL , India Vs Sri Lanka , Maharashtra Cricket Association , MCA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD