Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप : श्रीलंका टीम का नेतृत्व करेंगी विशमी गुणारत्ने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Vishmi Gunaratne, Sri Lanka, ICC U 19 Womens T20 World Cup, ICC U 19 Womens T20 World Cup 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2023

Last updated on: Jan 05, 2023, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के पहले सीजन के लिए गुरुवार को विशमी गुणरत्ने को श्रीलंका की कप्तान के रूप में नामित किया गया। बमिर्ंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी20 इवेंट में खेलने के अलावा, 17 साल की विशमी ने नौ टी20 मैच खेले हैं और पिछले साल अपना वनडे डेब्यू भी किया था। 

वह श्रीलंका अंडर19 टीम की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके पास वरिष्ठ महिला टीम का अनुभव है। विशमी श्रीलंका की अंडर-19 टीम की कप्तान भी थीं जिसने पिछले साल के आखिर में विशाखापत्तनम में टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। पिछले साल अपने वरिष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद, दाहिने हाथ की बल्लेबाज, विशमी ने काफी उम्मीद दिखाई है, श्रीलंका के दांबुला में जून 2022 में टी20 मैच में भारत के खिलाफ 45 रन बनाए।

श्रीलंका की पूर्व महिला आफ स्पिनर शशिकला सीरीवर्धने द्वारा प्रशिक्षित, अंडर-19 टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में श्रीलंका को आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और यूएसए के साथ रखा गया है। वे 14 जनवरी को बेनोनी में अपने पहले मैच में यूएसए से भिड़ेंगे। श्रीलंका 16 जनवरी को उसी स्थान पर बांग्लादेश से भिड़ेगा, इसके बाद वे 18 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच के लिए विलोमूर पार्क, बेनोनी जाएंगे।

टीम इस प्रकार है : 

टीम : विशमी गुणरत्ने (कप्तान), दहामी सनेतमा, उमाया रत्नायके, रश्मी नेथरंजली, रश्मिका सेवावंडी, देवमी विहंगा, मनुदी नानायक्कारा, सुमुदु निसंसाला, पमोदा शाइनी, विदुषिका परेरा, दुलंगा दिसनायके, रश्मी संजना, नेतमी सेनारत्ने, हरिनी परेरा और विहार सेवंडी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Vishmi Gunaratne , Sri Lanka , ICC U 19 Womens T20 World Cup , ICC U 19 Womens T20 World Cup 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD