Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो आ रहा है

पछवाड़ा कोयला खदान से राज्य को सालाना 500 करोड़ रुपए का लाभ होगा

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2023

Last updated on: Jan 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गतिशील नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने हर घर को मुफ़्त बिजली देने के चुनावी वायदे को पूरा किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पिछली सरकारें वोटें बटोरने के लिए लोगों से झूठे वायदे करके धोखा देती रही हैं, परन्तु भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल ही बिजली बिल ज़ीरो करने का वायदा पूरा कर दिया है।  

 ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 5,629 करोड़ रुपए की सालाना सब्सिडी का लाभ देते हुए 600 यूनिट मुफ़्त बिजली (300 यूनिट प्रति माह) की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 7 किलोवॉट तक 3 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी जारी रखी गई, जिससे 1,278 करोड़ रुपए का लाभ होगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस पहल से लगभग 90 फीसदी परिवारों का बिजली बिल अब ‘‘ज़ीरो’’ आ रहा है और जनवरी, 2023 तक यह संख्या और अधिक बढऩे की उम्मीद है।  

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि सभी रिहायशी इकाईयों को मुफ़्त बिजली देने के साथ-साथ 31 दिसंबर, 2021 तक के सभी बकाया बिलों को माफ कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली के काटे गए सभी कनैक्शन फिर से बहाल कर दिए गए हैं।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को ट्यूबवैलों के लिए मुफ़्त बिजली देने का लालच दिया, परन्तु किसानों को अनेकों बिजली कट का सामना करना पड़ा और उनको कभी भी निर्विघ्न बिजली सप्लाई नहीं दी गई, जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए काफ़ी दिक्कतें पेश आईं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल कृषि उपभोक्ताओं के लिए मुफ़्त बिजली जारी नहीं रखी, बल्कि पहली बार धान के सीजन के दौरान बिना किसी कट के आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई सुनिश्चित बनाई है।किसानों के लिए और लाभ देते हुए पंजाब सरकार ने ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने की फीस 4750 रुपए प्रति एच.पी. से घटाकर 2500 रुपए प्रति एच.पी. कर दी है, जिसके नतीजे के तौर पर 1,87,000 किसानों को लाभ हुआ।  

 हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से लम्बित मुकदमों का निपटारा करके, वन सम्बन्धी मंजूरी, पर्यावरण सम्बन्धी मंजूरी, भूजल सम्बन्धी मंजूरी, माइनिंग लीज़, स्थापना के लिए सहमति, संचालन के लिए सहमति, माइनिंग की इजाज़त और रेलवे यातायात सम्बन्धी मंजूरी देकर पछवाड़ा कोयला खदान को फिर कार्यशील किया गया है। 

7 मिलियन टन प्रति वर्ष की माइनिंग क्षमता वाली पछवाड़ा कोयला खदान को कोयला मंत्रालय/ भारत सरकार द्वारा 31.03.2015 को पीएसपीसीएल को अलॉट किया गया था, जो पिछले 7 सालों से बंद पड़ी थी। पंजाब के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान के चालू होने से सालाना 500 करोड़ रुपए की बचत होगी।  

आठ सालों के समय के बाद, झारखंड की पछवाड़ा केंद्रीय कोयला खदान से कोयला लेकर एक माल-गाड़ी 16 दिसंबर, 2022 को रोपड़ थर्मल प्लांट पहुँची, जहाँ इसका मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब को बिजली सरपल्स राज्य बनाने के लिए इसको बड़ी उपलब्धि बताया।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD