Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आगे के इलाज के लिए क्रिकेटर ऋषभ पंत को मुंबई के लिए किया रवाना

Sports News, Cricket, Rishabh Pant, Rishabh Pant Latest News, Rishabh Pant News, Rishabh Pant Accident, Rishabh Pant Accident News, Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident, Rishabh Pant Car Accident, Rishabh Pant Car, Rishabh Pant Health, Rishabh Pant Health Update, Shyam Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 04 Jan 2023

Last updated on: Jan 04, 2023, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई भेज दिया गया है। अभी तक ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। ऋषभ पिछले 6 दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती थे। ऋषभ को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट कर दिया गया है। 

इससे पहले डीडीसीए यानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि ऋषभ पंत को आज ही आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। 30 दिसंबर को रुड़की के नारसन बॉर्डर पर सड़क दुर्घटना के बाद भारतीय क्रिकेटर एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

तब से ही मैक्स अस्पताल में 5 डॉक्टरों की टीम ऋषभ पंत का इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान ऋषभ पंत को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। लिहाजा आईसीयू के बाद में प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा।

बीसीसीआई और डीडीसीए की टीम भी लगातार ऋषभ पंत के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए थी। कुछ दिनों पहले ही डीडीसीए की टीम मैक्स अस्पताल पहुंची थी। टीम ने ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर तमाम जानकारियां भी ली थी। हालांकि उस दौरान ही ऋषभ पंत को कहीं और शिफ्ट किए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। 

अब जब ऋषभ पंत की स्थिति काफी सामान्य हो गई है। ऐसे में उन्हें उनके इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बहरहाल, ऋषभ पंत को मैक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से ऋषभ पंत को मुंबई के लिए एयर लिफ्ट किया गया है।

ऋषभ पंत के साथ उनके परिजन भी मौजूद हैं। दरअसल, मैक्स अस्पताल में चल रहे ऋषभ पंत के इलाज के दौरान ही बीसीसीआई ने यह स्पष्ट किया था कि ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए विदेश भेजना पड़ेगा तो वो भी किया जाएगा। फिलहाल ऋषभ पंत की सामान्य स्थिति को देखते हुए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Rishabh Pant , Rishabh Pant Latest News , Rishabh Pant News , Rishabh Pant Accident , Rishabh Pant Accident News , Rishabh Pant Delhi Dehradun Accident , Rishabh Pant Car Accident , Rishabh Pant Car , Rishabh Pant Health , Rishabh Pant Health Update , Shyam Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD