Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पहला टी20 : शिवम मावी ने डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट, रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shivam Mavi, Deepak Hooda, Axar Patel, India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka, 1st T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jan 2023

Last updated on: Jan 03, 2023, 00:00 IST

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20आई मैच में भारत ने अंतिम गेंद पर 2 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। युवा मध्यम तेज गेंदबाज शिवम मावी ने डेब्यू मैच में 4-22 का बेहतर प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत 162 रन के मामूली स्कोर का बचाव करते हुए पहला मैच जीत गया और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। 

शिवम मावी के अलावा, हर्षल पटेल और उमरान मलिक की कुछ अच्छी गेंदबाजी की बदौलत जीत के साथ 2023 की शुरुआत की है। मामूली 162 रनों के बचाव और श्रीलंका को दबाव में लाने के लिए शुरुआत विकेट लेने की जरूरत थी और भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा ही किया, अंतत: उन्हें 20 ओवरों में 160 रन पर ऑल आउट कर दिया।

शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में अपने पहले स्पैल में दो विकेट लिए हर्षल पटेल ने दो और उमरान मलिक ने एक विकेट लिया, जिससे भारत ने श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को 68 रनों पर वापस भेज दिया। श्रीलंका के कप्तान शनाका और वानिन्दु हसरंगा ने छठे विकेट के लिए 40 रन जोड़े, लेकिन तभी मावी ने हसरंगा को वापस भेजकर उनकी साझेदारी को तोड़ दिया।

शनाका ने दूसरे छोर से हर्षल और फिर उमरान के खिलाफ छक्का जड़ा, लेकिन जम्मू कश्मीर के गेंदबाज ने 27 गेंद में 45 रन की उनकी पारी का अंत कर भारत की उम्मीदों को मजबूत किया। मावी ने अपने आखिरी ओवर में तीक्षना को आउट कर चौथी सफलता हासिल की। श्रीलंका को दो ओवर में 29 रन चाहिए थे और हर्षल के ओवर में करूणारत्ने ने छक्का जड़कर 16 रन बटोरे। 

अंतिम ओवर में श्रीलंका को 13 रनों की आवश्यकता थी, और गेंद एक्सर पटेल के हाथ में थी। करुणारत्ने ने एक छक्का जरुर लगाया लेकिन मैच नहीं जीता पाए। दूसरी तरफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। 

दोनों ने पहले ओवर में 17 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल अपने डेब्यू मैच में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन 37 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर आउट हुए।

94 रन पर पांच विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दीपक हु्ड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचा दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए कसून रजिता को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

संक्षिप्त स्कोर : भारत - 20 ओवर में 162/5 (दीपक हुड्डा नाबाद 41, अक्षर पटेल नाबाद 31, इशान किशन 37, हार्दिक पांड्या 29, चमका करुणारत्ने 1-22, महेश थीक्षणा 1-29) 20 ओवर में श्रीलंका को 160 ऑल आउट कर दिया (दसुन शंका 45, चमक करुणारत्ने 23 नाबाद, शिवम मावी 4-22, हर्षल पटेल 2-41, उमरान मलिक 2-27) भारत दो रन से मैेच जीत गया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shivam Mavi , Deepak Hooda , Axar Patel , India , Sri Lanka , India Vs Sri Lanka , 1st T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD