Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय योजनाओं के कार्यों को गंभीरता से तय समय में किया जाए पूरा : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एम.पी लैड फंड व प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Jan 2023

Last updated on: Jan 02, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र योजनाओं के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विकास कार्यों को तय समय में किया जाए। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में एम.पी. लैड फंड व प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एम.पी. लैड स्कीम व प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल किए जाएं और विकास कार्य पूरा होने पर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं। अलग-अलग योजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए विकाय कार्य जल्दी संपन्न किए जाएं व जो कार्य अभी शुरु  नहीं हुए, उनकी भी जल्द शुरु आत की जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का समय पर लाभ दिया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड व प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत शुरु  किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु  ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। 

उन्होंने विभागों को शुरु  किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

                                          

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD