Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एफआईएच विश्व कप : भारत के सुखजीत सिंह बोले, हम टूर्नामेंट के लिए तैयार

Sports News, Hockey, Hockey Player, FIH Hockey Mens World Cup, FIH Hockey Mens World Cup 2023, Indian Mens Hockey Team, Sukhjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगलुरु , 02 Jan 2023

Last updated on: Jan 02, 2023, 00:00 IST

भारतीय हॉकी टीम 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ एफआईएच ओडिशा विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत करने के लिए तैयार है। हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरूआत में कुछ ही दिन बचे हैं। इसे लेकर फारवर्ड सुखजीत सिंह ने टीम कैंप के मूड के बारे में खुलकर बात की। 

भारतीय हॉकी टीम 27 दिसंबर, 2022 को राउरकेला पहुंची और हॉकी की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पिछले एक सप्ताह से नए बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। सुखजीत ने भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं और मुख्य कोच ग्राहम रीड का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने पिछले एक साल में मेरे प्रदर्शन को देखने के बाद मुझे टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि यह न केवल सबसे बड़ा मंच है, बल्कि एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला 2023 भी हमारे घरेलू मैदान पर खेला जा रहा है। 

सुखजीत ने कहा कि भारतीय प्रशंसकों के सामने हॉकी खेलना हमेशा रोमांचक होता है।" सुखजीत ने फरवरी 2022 में एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग 2021/22 में स्पेन के खिलाफ अपनी सीनियर टीम की शुरूआत की और मैच में एक गोल किया। तब से, उन्होंने भारत के लिए 16 मैच खेले हैं और चार गोल किए हैं। 

सुखजीत ने टीम में सभी खिलाड़ियों के बीच संबंधों पर खुलकर बात की और कहा कि स्पेन के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए हर कोई उत्साहित है। उन्होंने कहा, कैंप में सभी के बीच सच्ची टीम भावना है। हम सभी वास्तव में स्पेन के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए तैयार हैं। 

हर कोई सकारात्मक महसूस कर रहा है और एक-दूसरे का समर्थन कर रहा है। एकता की वास्तविक भावना है, जो देखना रोमांचक है।" सुखजीत ने कहा, हमने सुना है कि राउरकेला में सभी टिकट बिक चुके हैं, इसलिए हम जानते हैं कि स्टेडियम खचाखच भरा होगा। इसलिए, प्रशंसकों के बीच उत्साह देखकर भी अच्छा लगता है। 

भारत को स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के खिलाफ पूल डी में रखा गया है और सुखजीत का मानना है कि विपक्षी टीम मजबूत है, लेकिन पिछले एक साल में तीनों टीमों से खेलने से भारत को चुनौतियों की तैयारी करने में मदद मिली है। सुखजीत ने टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , FIH Hockey Mens World Cup , FIH Hockey Mens World Cup 2023 , Indian Mens Hockey Team , Sukhjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD