Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मान सरकार ने गायों की लम्पी स्किन बीमारी से प्रभावी तरीके से निपटा

1.54 करोड़ रुपए के साथ गॉट पॉक्स वैक्सीन की 10 लाख डोज़ हवाई जहाज़ द्वारा मँगवाई

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2022

Last updated on: Dec 31, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य की गायों में फैले सक्रमण की बीमारी लम्पी स्किन को प्रभावी तरीके से निपटा है। जहाँ सरकार ने राज्य में बीमारी की रोकथाम के लिए हर स्थिति पर करीब से नजर रखने और भविष्य की रणनीतियाँ बनाने के लिए मंत्री समूह का गठन किया, वहीं तुरंत अपेक्षित वैक्सीन और दवाएँ मंगवाईं और निचले स्तर तक प्रभावी इलाज मुहैया करवाने के लिए समर्पित टीमें बनाईं। 

इसके साथ ही भविष्य की योजना बनाते हुए राज्य सरकार ने 15 फरवरी, 2023 से मेगा टीकाकरण मुहिम शुरू करने का भी फ़ैसला किया है।पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार ने 1.54 करोड़ रुपए मूल्य की गॉट पॉक्स वैक्सीन की 10 लाख डोज़ जहाज़ द्वारा मंगवाईं और राज्य भर में पशुओं के इलाज के लिए 1.37 करोड़ रुपए की दवाएँ मुहैया करवाई गईं। उन्होंने बताया कि करीब 9.5 लाख गायों को टीके लगाए गए।  

मंत्री समूह, जिसमें वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर शामिल हैं, ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य की करीब 25 लाख गायों की 100 प्रतिशत आबादी को कवर करने के लिए टीकाकरण मुहिम 15 फरवरी, 2023 से शुरू करके 30 अप्रैल, 2023 तक मुकम्मल की जाए और इसको समयबद्ध तरीके से ख़त्म करने के लिए योजना बनाई जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वैटरनरी बायलॉजीकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद (तेलंगाना) से किफ़ायती दरों पर गायों की आबादी के मुताबिक करीब 25 लाख डोज़ खरीदने के लिए योजना बनाई जाए। कैबिनेट मंत्रियों ने भैंसों को गोट पॉक्स के टीके लगाने सम्बन्धी सुझाव देने के लिए 7 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति भी बनाई है।  

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में किसानों और खासकर पशु पालकों को बीमारियों और इनसे बचाव संबंधी बताने के लिए जागरूकता मुहिम आरंभ की जाए, जिससे पशु पालक अपने स्तर पर भी आगामी एहतियात अपना सकें।  

बता दें कि बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग द्वारा 673 टीकाकरण टीमें गठित की गई थीं। 

इसके अलावा बैचलर ऑफ वैटरनरी साइंस (बी.वी.एस.सी.) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और इंटर्नज़ को भी टीकाकरण और जागरूकता मुहिमों में शामिल किया गया। इन टीमों द्वारा राज्य में बीमारी के इलाज और नियंत्रण के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों की नियमित पालना सुनिश्चित बनाई गई।  

वैटरनरी इंस्पेक्टरों के पद दोगुने किए

पंजाब के नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पिछली सरकार द्वारा पशु पालन विभाग में वैटरनरी अफसरों की घटाए गए पद दोगुने करके 418 कर दिए हैं।  

पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया, ‘‘विभाग में वैटरनरी अफसरों के 353 पदों को पिछली कांग्रेस सरकार ने घटाकर 200 कर दिया था। हमारी सरकार ने राज्य में सत्ता संभालते ही इन पदों सम्बन्धी केस को विचारा और इन पदों को 200 से बढ़ाकर 418 किया गया। 

उन्होंने बताया कि वैटरनरी अफसरों के इन पदों पर पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) द्वारा भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है और जल्द ही योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।’’ कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल ही में पशु पालन विभाग में 152 वैटरनरी इंस्पेक्टरों (वी.आईज़.) की भर्ती की गई है। इसी तरह विभाग द्वारा 60 और वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD