Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गांव रोडे के प्रवासी पंजाबी परिवार के अवैध कब्जे वाली जमीन को पंजाब सरकार मुक्त कराएगी

प्रवासी पंजाबी मामलों के विभाग के कैबिनेट मंत्री द्वारा हर संभव कानूनी चराजोई करने की घोषणा

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Baghapurana, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाघापुराना/मोगा , 29 Dec 2022

Last updated on: Dec 29, 2022, 00:00 IST

गांव रोडे के यूके रहते प्रवासी पंजाबी परिवार को उम्मीद बन गई है कि उनके अवैध कब्जे वाली जमीन को जल्द मुक्त कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा। इस मामले में आज पंजाब के प्रवासी पंजाबी मामलों के विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गांव रोडे पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि पंजाब सरकार इस मामले में हर संभव कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा इस मामले में दोषी पाए जाने वाले हर अधिकारी व व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज गांव रोडे में संबंधित जमीन व मकान की सथिति को देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ब्रिटेन निवासी स्वर्गीय हरनाम सिंह और उनकी पत्नी जसपाल कौर के पास 17.5 एकड़ जमीन और गांव का एक पुश्तैनी मकान है। जिस पर गांव के ही रसूखदार परिवार का अवैध कब्जा है। वर्ष 2019 में तहसील बाघापुराना में तैनात कुछ सरकारी अधिकारी भी अवैध कब्जा कराने में शामिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार पिछली सरकार के दौरान अपनी जमीन लेने के लिए दर दर पर भटकता रहा, लेकिन किसी ने हाथ नहीं पकड़ा। अंत में यूके निवासी हरनाम सिंह की मौत हो गई। अब यह लड़ाई उनके रिश्तेदार श्री सुरजीत सिंह लड़ रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब सरकार की तरफ से इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को उनकी जमीन और मकान वापस दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। 

इसके अलावा इस मामले में शामिल हर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, भले ही उनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो गए हों।  उन्होंने मौके पर मौजूद डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों में पीड़ित परिवार को उनके घर का कब्जा दिलाया जाए।

 कुलदीप सिंह धालीवाल ने सभी प्रवासी पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी प्रवासी पंजाबी जो विदेश में बैठा है और उसका पंजाब से जुड़ा कोई मामला लंबित है तो उसके लिए यह आवश्यक नहीं है कि वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब आए और हमारे सामने पेश होकर अपनी समस्या का समाधान चाहे।उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी गांवों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के माध्यम से हमें आवेदन दे सकते हैं और सरकार समय पर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

प्रवासी मामलों के मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों के मामलों के लिए जल्द से जल्द विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का प्रयास करेगी ताकि प्रवासी पंजाबियों के मामलों को कम से कम समय में निपटाया जा सके और समय और धन की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को सुनने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं जो एनआरआई पंजाबियों की शिकायतों आदि का समय पर और उचित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कांग्रेसी नेता श्री प्रताप सिंह बाजवा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रवासी पंजाबी परिवारों की जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के बजाय चोरों का साथ दिया। अब उन्हें सरकार की आलोचना करने के बजाय पीड़ितों से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ बाघापुराना विधायक श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीके सिन्हा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सुभाष चंद्र, एसडीएम श्री राम सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के अध्यक्ष श्री दीपक अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Baghapurana , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD