Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mumbai Indians, MI, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Arunkumar Jagadeesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सत्र से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे जहां मार्क बाऊचर प्रमुख कोच हैं जबकि कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच हैं। शेन बांड और जेम्स पेंमेंट क्रमश: गेंदबाजी और फील्डिंग कोच हैं। 

अपने खेलने के दिनों में अरुण कुमार दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 100 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैचों में 7208 रन बनाये हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की तरफ रुख किया और उन्हें तुरंत सफलता मिली।

अरुण कुमार कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच थे जब उसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब लगातार जीते थे। अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था।

घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम के साथ काम कर चुके हैं और 2019-20 सत्र में पुडुचेरी के प्रमुख कोच रहे थे। अरुण कुमार ने 2020 से दिसंबर 2022 तक अमेरिका की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में भी काम किया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mumbai Indians , MI , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Arunkumar Jagadeesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD