Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'बिग बॉस 16': अंकित गुप्ता ने घर से निकलने के बाद किए कई खुलासे

TV, Bigg Boss Season 16, Bigg Boss 16, Bigg Boss, Bigg Boss 16 Updates, BB 16, BB16, BB 16 Updates, BB 16 News, BB 16 Today News, Bigg Boss 16 News, Bigg Boss 16 News Today, Bigg Boss 16 Update, Ankit Gupta, Archana Gautam, Sumbul Touqeer, Nimrit Kaur Ahluwlia, MC Stan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Dec 2022

Last updated on: Dec 26, 2022, 00:00 IST

अंकित गुप्ता हाल ही में 'बिग बॉस 16' के घर से बेघर हुए थे। बेघर होने के बाद अंकित ने घर के सदस्यों को लेकर कई सारे खुलासे करते हुए अपनी राय रखी है। इसके साथ ही अंकित ने खुद को लेकर भी कई सारी चीजें साझा की। अंकित ने कहा, "अनुभव जीवन बदलने वाला रहा है। 

शो में आने से पहले मुझे संदेह था कि क्या मैं इसके लिए सही हूं या नहीं, क्योंकि मैं ज्यादा लड़ाई-झगड़े नहीं करता हूं। पर मैं यहां इसीलिए आया क्योंकि मैंने सोचा कि चलो कुछ नया करते हैं। शो का अनुभव अच्छा रहा, मैंने बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ देखा। जिस तरह से सलमान सर हमें चीजों को समझाते थे वह बहुत अलग था, वो एक अद्भुत अनुभव था।"

अपनी सबसे बड़ी सीख के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "साथ ही, शो ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। सबसे बड़ा सबक यह था कि लोगों को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए, हर हफ्ते अपने फायदे और समर्थन के लिए बदलना उनका स्वभाव है। मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।" 'बिग बॉस' के घर से उनका निष्कासन सभी के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन युवा अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्हें इसकी काफी उम्मीद थी।

उन्होंने खुलासा किया, "वीकेंड का वार एपिसोड के बाद, सलमान सर चले गए थे और हमें लगा कि एपिसोड हो गया है, हम निश्चिंत थे और हमने सोचा कि कोई एविक्शन नहीं होने वाला है। लेकिन अचानक घरवालों द्वारा निष्कासन हुआ। सभी ने समूह बनाए थे और मुझे पता था कि मुझे निकाला जा रहा है।

प्रियंका बहुत दुखी और परेशान थी इस सबसे, पर मैं नॉमर्ल थी क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद थी। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है, वह अकेली दोस्त थी मेरी घर के अंदर।" उनके निष्कासन से उनके प्रशंसक काफी स्तब्ध थे, और उन्होंने इसे अनुचित बताया। नो अंकित, नो 'बिग बॉस' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था और प्रशंसक अपनी निराशा साझा कर रहे थे।

घर के दूसरे सदस्यों के बारें में बात करते हुए अंकित ने कहा, "अर्चना गौतम काफी अजीब है। जबकि सुम्बुल तौकीर, निमृत कौर अहलूवलिया और एमसी स्टेन सबसे कमजोर हैं और प्रियंका विजेता हैं।"

 

Tags: TV , Bigg Boss Season 16 , Bigg Boss 16 , Bigg Boss , Bigg Boss 16 Updates , BB 16 , BB16 , BB 16 Updates , BB 16 News , BB 16 Today News , Bigg Boss 16 News , Bigg Boss 16 News Today , Bigg Boss 16 Update , Ankit Gupta , Archana Gautam , Sumbul Touqeer , Nimrit Kaur Ahluwlia , MC Stan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD