Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूपी के हर शहर में बनेगी फूड स्ट्रीट

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Dec 2022

Last updated on: Dec 26, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति और आवास विभाग से कहा है कि वे हर शहर में एक समर्पित फूड स्ट्रीट बनाने की कार्य योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विकास प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित करें। 

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना लोगों को विभिन्न राज्यों के भोजन से परिचित कराएगी और उन्हें पता चल जाएगा कि जब वे तमिलनाडु, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की यात्रा करते हैं तो उन्हें क्या देखना खाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजन, पोशाक, भाषा और संस्कृति के मामले में भारत की विविधता इसकी विशेषता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारे यहां प्राचीन काल से संगम की परंपरा रही है। भारत की सभी संस्कृतियां देश की ताकत हैं। इसलिए समर्पित फूड स्ट्रीट होनी चाहिए, जहां देश के विभिन्न हिस्सों व विदेशों का भी भोजन मिल सके।

उन्होंने कहा, देश का सबसे बड़ा संगम प्रयागराज में है, जहां अ²श्य सरस्वती नदी गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में विलीन हो जाती है। यहां हम सभी को कुंभ के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलता है। 

अगर आप उत्तराखंड से चलते हैं तो आपको कई प्रयाग मिल जाएंगे, विष्णु प्रयाग, नंद प्रयाग, कर्ण प्रयाग, रुद्र प्रयाग, देव प्रयाग और फिर यह प्रयाग और यह संगम हमारे वर्तमान प्रयागराज के रूप में दिखाई देता है। हाल ही में आयोजित काशी-तमिल संगमम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दो विविध संस्कृतियों के लोगों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और समझने और उन्हें एकजुट करने में मदद करना है।

उन्होंने कहा, तमिलनाडु के बारह समूह एक महीने के लिए काशी में थे। समूहों में छात्र, शिक्षक, धार्मिक नेता, कलाकार, हस्तशिल्पकार, किसान और मजदूर शामिल थे। उन्होंने प्रयागराज और अयोध्या का दौरा किया। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने उत्तर के बारे में तमिलों की गलतफहमियों को दूर किया।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Uttar Pradesh Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD