Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

कांग्रेस के डर से भाजपा का साथ दे रही आप: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2022

Last updated on: Dec 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी के नेता वाली भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के सांझे प्रयासों की निंदा की है।एक बयान में वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे भरपूर समर्थन डरी हुई आप ने भाजपा के सहयोगी के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। 

दिल्ली में यात्रा को मिले शानदार समर्थन से हैरान और सहमे हुए भाजपा और आप इकट्ठे हो गए हैं और उन्होंने कोरोना के नाम पर रुकावटें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बिना किसी वैज्ञानिक कारण के यात्रा को लेकर विरोध किया था। 

जबकि इस बार आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी यात्रा को रोके जाने का समर्थन किया है। जिस पर उन्होंने सवाल किया कि किसी को इससे अधिक क्या सबूत चाहिए कि दोनों पार्टियां कांग्रेस के डर से मिलकर काम कर रही हैं?वड़िंग में कहा कि चीन में कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात पर सर्वसम्मत हैं कि इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि देश पूरी तरह से वैक्सीनेटेड और सुरक्षित है। 

जबकि अचानक से दोनों पार्टियों भाजपा और आप को कोरोना का डर सताने लगा है, जो वास्तव में है ही नहीं।उन्होंने कहा कि जबकि भाजपा और आप अपने-अपने कार्यक्रम कर रही हैं, जिन्हें सिर्फ कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी से समस्या है। जिस संबन्ध में उन्होंने पंजाब में आज आप सरकार द्वारा आयोजित की गई पैरंट्स टीचर मीटिंग का जिक्र किया।

उन्होंने सवाल किया कि यदि स्थिति इतनी ही गंभीर है, जिस पर चड्ढा ने हमें दिल्ली में राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कहा, तो क्यों उनकी पार्टी की सरकार ने आज पंजाब में पीटीएम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ भाजपा के सहयोगी का काम कर रही है, जो राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को मिले भारी समर्थन से डरी हुई है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD