Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने भाजपा व आरएसएस पर किया हमला

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bharat Jodo Yatra, Bharat Jodo Yatra New Delhi, Bharat Jodo Yatra Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2022

Last updated on: Dec 24, 2022, 00:00 IST

भारत जोड़ो यात्रा के शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है। शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंचेगी। वहां से एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगी और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। 

लाल किले पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद यात्रा 3 जनवरी तक रुकेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक नौ दिनों के ब्रेक के दौरान कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी और इसे उत्तर में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा। 

उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, इस दौरान कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से और फिर 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द से फिर शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bharat Jodo Yatra , Bharat Jodo Yatra New Delhi , Bharat Jodo Yatra Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD