Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jofra Archer, England, England Squad, England ODI Squad For South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 22 Dec 2022

Last updated on: Dec 22, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका में जनवरी में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर शामिल हैं। जोफ्रा ने चोटों की समस्या को ठीक करने के लिए सर्जरी करवाई है और उनकी मार्च 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है।

ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "वह कोहनी की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी की उम्मीद है।" टखने की चोट के साथ इस साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वल्र्ड कप छोड़ने वाले रीस टॉपले का नाम भी अच्छी रिकवरी के बाद लिया गया है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, "टॉपले चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और तीन मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार होने की राह पर हैं।" इस बीच, फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रुक ने भी वनडे टीम में पहली बार जगह बनाई है। दूसरी ओर, बेन डकेट, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की 3-0 स्लीन स्वीप में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया था, उन्होंने भी 2016 के बाद पहली बार नामित वनडे टीम में वापसी की।

जोस बटलर कुछ परिचित नामों और एक मजबूत तेज आक्रमण के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कुछ आलराउंडर हैं। वापसी करने वाले आर्चर और टॉपले के अलावा, टीम में ओली स्टोन, डेविड विली, सैम करन और क्रिस वोक्स हैं। आदिल राशिद और मोईन अली टीम में स्पिनर हैं।

जॉनी बेयरस्टो गोल्फ खेलते समय टी20 विश्व कप से पहले लगी चोट से लगातार उबर रहे हैं। डेविड मलान, जेसन रॉय, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और बेन डकेट शीर्ष क्रम के लिए उपलब्ध विकल्प हैं। तीन मैचों की श्रृंखला 27 जनवरी से शुरू होगी और 2023 के आखिर में भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी होगी। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए, जो क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में 11वें स्थान पर हैं, यह देखते हुए श्रृंखला बहुत बड़ी होगी कि उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में अपनी जगह नहीं बनाई है।

इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली और क्रिस वोक्स।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jofra Archer , England , England Squad , England ODI Squad For South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD