Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएल 2023 के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rehan Ahmed, IPL, IPL 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 22 Dec 2022

Last updated on: Dec 22, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के युवा प्रतिभाशाली लेग स्पिनर रेहान अहमद फरवरी में दो टेस्ट की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेंगे और इसके बजाये फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव लेने के लिए टी20 लीग में हिस्सा लेंगे। रेहान मंगलवार को कराची में टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिला़ड़ी बने थे। 

उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों का विकेट चटकाते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि कोच्चि में शुक्रवार को होने वाली आईपीएल नीलामी में अगर रेहान अहमद किसी टीम के द्वारा खरीदे जाते हैं तो यह शानदार होगा।

रेहान ने लेस्टरशायर के लिए 14 टी20 ब्लास्ट और हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए पांच मैच खेले हैं। इस बार की नीलामी में वह 40 लाख रुपये के आधार मूल्य पर उपलब्ध हैं। नीलामी में विदेशी स्पिनरों की शायद ही कभी ज्यादा मांग होती है, लेकिन रेहान की कम कीमत और बड़ी क्षमता किसी भी फ्रैंचाइजी को उनके प्रति आकर्षित कर सकती है।

आईपीएल के पहले 11 सीजन तक उसका हिस्सा रहे और हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रहे मैकुलम ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, "अलग-अलग कोचों और अलग-अलग कप्तानों के तहत खेलने और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन अनुभवों को प्राप्त करने का मौका कौन ही छोड़ना चाहेगा। 

एक 18 साल के खिलाड़ी के लिए यह एक शानदार अवसर होगा। मुझे लगता है कि हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।" ईसीबी के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने अक्टूबर में कहा था कि रेहान को 2022-23 सीजन के लिए फ्ऱैंचाइजी लीग में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे और इंग्लैंड क्रिकेट की यह वास्तविक जिम्मेदारी है कि वह उसे सावधानी से प्रबंधित करे। 

वह जनवरी और फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में उद्घाटन आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स की टीम से खेलेंगे। अगर दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ जनवरी के अंत में होने वाले वनडे सीरीज में उन्हें शामिल किया जाता है तो आईएलटी20 में वह उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं। हालांकि मैकुलम ने कहा कि वह उन्हें अधिक से अधिक फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rehan Ahmed , IPL , IPL 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD