Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

काफी योजनाएं बनायीं लेकिन उन्हें लागू नहीं कर पाए : हरमनप्रीत कौर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Harmanpreet Kaur, India Women, Australia Women, India Women Vs Women, 5th T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 21 Dec 2022

Last updated on: Dec 21, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया से पांचवां टी20 और सीरीज 4-1 से हारने के बाद कहा कि उनकी टीम ने काफी योजनाएं बनायी थीं लेकिन उसे सीरीज में लागू नहीं कर पाए। हरमनप्रीत ने मंगलवार को मैच के बाद कहा, "इस मैच के पहले 10-12 ओवर तक हम गेम में थे।

हालांकि उसके बाद हमने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि इस सीरीज में हमने काफी कुछ सीखा है। हमारी टीम अब जिस तरह से आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है, वह काफी अच्छा है। पहले हमें ड्रेसिंग रूम में सभी लोगों पर भरोसा है और वह हमने यह मैदान में भी दिखाया है।"

कप्तान ने कहा,"विश्व कप से पहले हम एक त्रिकोणीय सीरीज खेलने वाले हैं और हम वहां पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं।" इस टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीत लिया है। पांचवें मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया एक समय पर 67 रन बना कर चार विकेट खो चुका था लेकिन वहां से गार्डनर और हैरिस ने कमाल की पारी खेली और उन्होंने 196 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आखिरी आठ ओवरों में 112 रन ठोके। उसके बाद से भारत इस मैच में वापसी ही नहीं कर पाया। दीप्ति ने अर्धशतक लगा कर एक प्रयास जरूर किया लेकिन वह काफी नहीं था। भारतीय टीम विशाल स्कोर का पीछा करते 142 रन पर सिमट गयी । आलराउंडर हीथर ग्राहम ने हैट्रिक लेकर भारतीय पारी को निपटा दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Harmanpreet Kaur , India Women , Australia Women , India Women Vs Women , 5th T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD