Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस. पुरी ने नई दिल्ली में 7वें पेट्रोकेमिकल कॉन्क्लेव में पूर्ण सत्र को संबोधित किया

कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारतीय पेट्रोकेमिकल उद्योग की स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Rameswar Teli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Dec 2022

Last updated on: Dec 17, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस. पुरी ने आज नई दिल्ली में 7वें पेट्रोकेमिकल कॉन्क्लेव में पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सचिव श्री पंकज जैन, इंडियन ऑयल अध्यक्ष श्री एस एम वैद्य, इंडियन ऑयल निदेशक (योजना और व्यवसाय विकास) और इंडियन ऑयल के अन्य कार्यकारी निदेशक उपस्थित थे।

 कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न पेट्रोकेमिकल हितधारकों को क्षेत्र के साथ अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करना और एनर्जी ट्रांजिशन, कच्चे तेल से रसायन, उद्योग 4.0, उभरते हुए ग्रीन विकल्पों और सर्कुलर इकोनॉमी जैसी ताकतों के प्रभावों पर विचार-मंथन करना है।केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी आज नई दिल्ली में 7वें पेट्रोकेमिकल कॉन्क्लेव में पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए

सत्र में बोलते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "फिलहाल भारत में पेट्रोकेमिकल बाजार का आकार लगभग 190 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है, जबकि विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में पेट्रोकेमिकल सेगमेंट की प्रति व्यक्ति खपत काफी कम है और यह अंतर मांग में वृद्धि और निवेश के अवसरों के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करता है। 

"पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड की पीएम की पहल के अनुरूप भी है और भारत को एक ग्लोबल मैन्यूफेक्चरिंग हब के रूप में बदल सकता है। पेट्रोकेमिकल उद्योग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में बढ़ती आबादी और तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के लिए पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बढ़ती मांग है। भारत वैश्विक पेट्रोकेमिकल डिमांड के वृद्धिशील विकास में 10 प्रतिशत का योगदान देगा। 

सरकार ने इस क्षेत्र को बढ़ावा देने और स्वचालित मार्ग के माध्यम से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सहित व्यवसाय करने में आसानी में सुधार के लिए कई नीतियां बनाई हैं।"राज्य मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, श्री रामेश्वर तेली ने कहा, "पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्रों ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की सफलता की कहानी में बहुत योगदान दिया है और भविष्य में भी इसमें वृद्धि जारी रहेगी। पेट्रोकेमिकल उद्योग ने इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई है और आगे भी इससे उम्मीद है।

एक विशेष पूर्ण सत्र में गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्री एस एम वैद्य ने कहा, "वर्तमान में, पेट्रोकेमिकल उत्पादन तेल और गैस की वैश्विक मांग का क्रमशः लगभग 14 प्रतिशत और 8 प्रतिशत है। नई प्रौद्योगिकियों के विकास के साथ, विशेष रूप से क्रूड टू केमिकल्स में, पेट्रोकेमिकल उत्पादन हिस्सेदारी शीघ्र ही लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।

कॉन्क्लेव में श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा "भारत का पेट्रोकेमिकल भविष्य- सतत् और आत्मनिर्भर" पर एक श्वेत पत्र भी जारी किया गया। इससे पहले दिन में, इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन श्री सुजॉय चौधरी, निदेशक (योजना और व्यवसाय विकास), इंडियन ऑयल और इंडियन ऑयल के अन्य कार्यकारी निदेशकों की उपस्थिति में श्री अरुण बरोका, सचिव, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग द्वारा किया गया था।

विचार-विमर्श में भाग लेने वाले कुछ प्रमुख वक्ताओं में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, विश्व बैंक, तोहो टाइटेनियम, रॉयल कमीशन फॉर जुबैल और यान्बू के विचारक, केमिकल मार्केट एनालिटिक्स, केर्नी, एस एंड पी ग्लोबल, ईआईएल, केपीएमजी, वुड मैकेंज़ी, बीएएसएफ, तोहो टाइटेनियम के इंडस्ट्री लीडर्स और पेट्रोकेमिकल उद्योग के विभिन्न वर्टिकल जैसे लुम्मस टेक्नोलॉजीज, यूओपी हनीवेल, लिंडे, ओर्लिकॉन बरमाग, जॉनसन मैथे, केबीआर, थिसेनक्रुप इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, मिलिकेन केमिकल एंड टेक्सटाइल और कई अन्य प्रमुख प्रौद्योगिकी प्रदाता जैसे प्रमुख सलाहकार शामिल हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Rameswar Teli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD