Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यह ऑस्ट्रेलियाई टीम पुरुषों की ऑस्ट्रेलियाई टीम की याद दिलाती है : शेफाली वर्मा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Shafali Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2022

Last updated on: Dec 17, 2022, 00:00 IST

शेफाली वर्मा को गेंद को मैदान से बाहर मारना पसंद है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंड्री लगाने की उनकी खुशी बेजोड़ है, क्योंकि भारत की ओपनिंग बल्लेबाज का कहना है कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पुरुषों की ऑस्ट्रेलियाई टीम की याद दिलाती है। 

15 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण करने वाली शेफाली ने लंबा सफर तय कर लिया है और वह स्मृति मंधाना के साथ महिला क्रिकेट की विस्फोटक जोड़ी बनकर उभरी हैं। कुछ समय तक चूकने के बाद बिग हिटर शेफाली ने इस सप्ताह आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाया जब उन्होंने 41 गेंद में 52 रन की पारी खेली। 

उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। शेफाली ने चौथे टी20 मैच से पहले कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। ऐसा लगता है कि लड़कों के साथ ही खेल रहे हैं। जब मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौका लगाती हूं तो मैं प्रोत्साहित होती हूं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट में एक बेहतरीन टीम है। 

मैं हमेशा खुश होती हूं जब भी मैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर बाउंड्री लगाती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे इतनी खुशी इंग्लैंड या अन्य टीमों के खिलाफ बाउंड्री लगाने से नहीं मिलती है।" अभी 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम चौथे मैच को जीतकर पांच मैचों की सीरीज को जीवंत बनाने उतरेगी और शेफाली जानती हैं कि अब कोई गलती नहीं कर सकते क्योंकि ऑस्ट्रेलिया छोटी गलतियों का फायदा उठाने में कामयाब हो सकती है।

उन्होंने कहा, "जब मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलती हूं तो ऐसा महसूस होता है मैं लड़कों के खिलाफ खेल रही हूं, क्योंकि उनका खेल ही इस तरह का है। अगर वे देखते हैं कि आप छोटी गलतियां कर रहे हो तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं। तो हमें उनके खिलाफ शीर्ष क्रिकेट खेलना पड़ेगा।"

शेफाली ने कहा, "आप उनके खिलाफ गलतियां नहीं कर सकते। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ शॉट खेलने होंगे, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ खेलते हो। मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर बहुत कुछ सीखा है।" भारत को पिछले मैच में 21 रन से हार मिली थी। शेफाली और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत को मैच में बनाए रखा था लेकिन 18 वर्षीय खिलाड़ी ने जरूरी रन रेट को कम करने के चक्कर में बड़े शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया।

उन्होंने कहा, "हम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन स्थिति ऐसी थी कि हमें जोखिम लेना था। हम 30 रन पीछे थे और वह स्थिति शॉट खेलने की मांग कर रही थी। जो शॉट मैंने खेला वह अक्सर छक्के के लिए जाता है लेकिन उस दिन दुर्भाग्य से मैंने अपना विकेट गंवा दिया।" पहले दो मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए जबकि तीसरे मैच सहित बाकी के दो मैच भी ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

घरेलू टीम के बल्लेबाज स्ट्राइक बदलने में जूझते दिखे और सीरीज में काफी खाली गेंद खेली। इस पर शेफाली ने कहा, "यह विकेट डीवाई पाटिल स्टेडियम की तरह नहीं है। इस विकेट पर गेंदबाजों को स्विंग मिल रही है लेकिन हम कोई बहाना नहीं बना सकते। हम बल्लेबाजी कोच के निर्देशन में सिंगल्स पर काम कर रहे हैं।

दिन प्रतिदिन हम सुधार कर रहे हैं।" भारतीय गेंदबाज भी जूझते दिख रहे हैं लेकिन शेफाली ने कहा कि सभी गेंदबाज सिंगल स्टंप पर गेंदबाजी करके मेहनत कर रहे हैं। शेफाली ने अंत में यह भी बताया कि बल्लेबाजी कोच ऋषिकेश कानितकर ने उनको शॉट सेलेक्शन पर फोकस करने को कहा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Shafali Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD