Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टोल प्लाजा कंपनियों की लूट पर मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लगाया अंकुश: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने लाचोवाल टोल प्लाजा टोल मुक्त होने पर मुख्य मंत्री भगवंत मान का जताया आभार

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Dec 2022

Last updated on: Dec 15, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर टोल प्लाजा कंपनियों पर अंकुश लगाकर लोगों से की जा रही लूट को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने टोल प्लाजा कंपनियों से मिलकर टोल के नाम पर बड़ी लूट की है, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार धीरे-धीरे बंद कर रही है। 

वे आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोढ़ी भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का आभार जताया और कहा कि मुख्य मंत्री की ओर से टोल प्लाजा कंपनियों की अवधि न बढ़ाकर जो प्रयास किया जा रहा है वह जनहित में किया गया सराहनीय कार्य है। 

उन्होंने कहा कि आज होशियारपुर में स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा की अवधि खत्म होने पर इसे टोल मुक्त कर दिया गया है और मुख्य मंत्री की ओर से स्वंय यहां आकर न सिर्फ लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई बल्कि टोल के नाम पर पिछली सरकारों की ओर से की गई लूट का भी पर्दाफाश किया गया। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर टोल कंपनियों ने लोगों को कोई सुविधा नहीं दी बल्कि यह लड़ाई-झगड़ों का अड्डा जरुर बने हुए हैं।

  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी से बैठक कर जल्द इसका निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा को देखते हुए इस रोड के जल्द निर्माण को लेकर प्रयासरत है लेकिन केंद्र सरकार इस रोड का निर्माण करने की बजाए बिना वजह इस पर राजनीति कर रही है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार से इस राष्ट्रीय राजमार्ग को बनवाने के लिए कह रही है लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर वे कार्य में देरी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि इस रोड के कुछ नंबरों का मामला अदालत में विचाराधीन है जबकि पंजाब सरकार का तर्क है कि वे अदालत वाले मामलों को छोडक़र बाकी नंबरों वाले हिस्से का निर्माण करें ताकि कार्य लगातार चले और लोगों को राहत मिले। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार गंभीरता बनाए हुए है और जल्द ही इसे सुलझा कर निर्माण कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, नगर निगम पार्षद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD