Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का ऐलान; ईश सोढी, ग्लेन फिलिप्स की वापसी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ish Sodhi, Glenn Phillips, Blair Tickner, New Zealand, New Zealand Test Squad, New Zealand Test Squad For Pakistan Tour
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 15 Dec 2022

Last updated on: Dec 15, 2022, 00:00 IST

लेग स्पिनर ईश सोढी, ब्लेयर टिकनर और ग्लेन फिलिप्स को पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। न्यूजीलैंड 2003 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहा है और 26 दिसंबर से कराची में और 3 जनवरी से मुल्तान में दो टेस्ट खेलेगा।

गुरुवार को केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड टीम के टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया । पाकिस्तान में खेले जाने वाली यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज टिम साउदी के लिए पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में पहली सीरीज होगी। वहीं साल 2016 के बाद से विलियमसन के लिए यह पहली टेस्ट सीरीज होगी, जहां वह कप्तान नहीं हैं।

ट्रेंट बोल्ट अब न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध पर नहीं हैं। वह इस दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं काइल जेमीसन अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। इसी कारण से वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। सोढी न्यूजीलैंड की सफेद गेंद वाली टीमों के नियमित सदस्य रहे हैं लेकिन 2013 में अपना पहला टेस्ट खेलने के बावजूद वह केवल 17 टेस्ट ही खेल पाए हैं। 

नवंबर 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था। फिलिप्स ने अपना एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2020 में खेला था। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने कहा, "मैं जानता हूं कि तीनों खिलाड़ी (सोढी , फिलिप्स, टिकनर) खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक हैं और इस सप्ताह लिंकन में प्री-टूर कैंप में वह शामिल होंगे। 

ईश अब लगभग एक दशक से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और हम उनके कौशल और अनुभव का समर्थन कर रहे हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हो रही टेस्ट सीरीज को देखते हुए, हमें लगता है कि टीम में कलाई का स्पिनर महत्वपूर्ण होगा।" सोढ़ी के अलावा टीम में स्पिन विकल्प बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल हैं, जो 2021 में भारत के दौरे पर एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। 

इसके अलावा टीम में ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल भी हैं। टेस्ट सीरीज के बाद विलियमसन 10, 12 और 14 जनवरी को कराची में तीन वनडे मैचों के लिए और भारत के अगले सफेद गेंद के दौरे के लिए कप्तानी संभालेंगे। सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा 19 दिसंबर को की जाएगी।

पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट टीम : टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लाथम , डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स ,ईश सोढी ,ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ish Sodhi , Glenn Phillips , Blair Tickner , New Zealand , New Zealand Test Squad , New Zealand Test Squad For Pakistan Tour

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD