Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

केन विलियमसन ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, टिम साउदी बने नए कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tim Southee, Kane Williamson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 15 Dec 2022

Last updated on: Dec 15, 2022, 00:00 IST

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। छह वर्षों तक टीम के नेतृत्वकर्ता रहे विलियमसन की जगह टिम साउदी आगामी पाकिस्तान दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। 2021 में साउथैंप्टन में भारत के विरुद्ध न्यूजीलैंड को पहला विश्व टेस्ट चैंपियन बनाने वाले विलियमसन वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। 

इसके अलावा उन्होंने तीनों प्रारूपों में खेलना जारी रखने की इच्छा दोबारा व्यक्त की। विलियमसन ने कहा, "ब्लैककैप्स की कप्तानी करना एक विशेष गौरव रहा है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और मैंने इस प्रारूप में टीम की कप्तानी करने की चुनौतियों का आनंद लिया है।" उन्होंने आगे कहा, "कप्तानी मैदान पर और मैदान के बाहर अतिरिक्त कार्यभार साथ लेकर आती है और करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि यह इस फैसले को लेने का सही समय है।

एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) के साथ चर्चाओं के बाद हमें लगा कि दो वर्षों में आने वाले दो विश्व कपों को देखते हुए सफेद गेंद की टीमों की कप्तानी जारी रखना सही फैसला था।" 2016 में ब्रेंडन मैकुलम से कप्तानी स्वीकारने के बाद विलियमसन ने 40 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। 

उनकी कप्तानी में टीम ने 22 टेस्ट जीते और 10 हारे जबकि आठ मुकाबले ड्रॉ रहे। बतौर कप्तान विलियमसन ने 57 की औसत से रन बनाए और 11 शतक जड़े जो किसी भी न्यूजीलैंड कप्तान के लिए रिकॉर्ड आंकड़े हैं। उनके बाद अब साउदी न्यूजीलैंड के 31वें टेस्ट कप्तान बनेंगे जब 26 दिसंबर को पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड का सामना कराची में पाकिस्तान से होगा।

विलियमसन ने कहा, "मैं टिम का कप्तान और टॉम (लाथम) का उपकप्तान के तौर पर समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं। अपने करियर में अधिकतम समय उन दोनों के साथ खेलने के बाद मुझे विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगे। ब्लैककैप्स के लिए खेलना और तीनों प्रारूपों में योगदान देना मेरी पहली प्राथमिकता है और मैं आने वाले समय की क्रिकेट की तरफ देख रहा हूं।"

22 टी20 अंतर्राष्ट्रीय और एक वनडे मैच में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर चुके साउदी ने कहा, "पिछले कुछ दिन काफी शानदार रहे हैं और टेस्ट कप्तान के रूप में नियुक्त किया जाना एक बड़े सम्मान की बात है। मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है, यह सबसे बड़ी चुनौती है और मैं इस प्रारूप में टीम का नेतृत्व करने के अवसर से उत्साहित हूं। 

केन एक उत्कृष्ट टेस्ट कप्तान रहे हैं और मैं (कोच) गैरी (स्टेड) के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं।" न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने विलियमसन की कप्तानी की प्रशंसा की और कहा कि साउदी एक गेंदबाज-कप्तान के रूप में नया ²ष्टिकोण लेकर आएंगे। 

उन्होंने कहा, "केन ने एक बहुत सफल दौर में टेस्ट टीम का मार्गदर्शन किया है जो लोगों को साथ लाने और एक समान लक्ष्य की तरफ बढ़ने की उनकी काबिलियत को दर्शाता है।" उन्होंने आगे कहा, "विलियमसन ने निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन से आगे बढ़कर नेतृत्व किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के हमारे अभियान के दौरान ऐसा ही हुआ। 

हम आशा करते हैं कि उनके कार्यभार को कम करके हम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लंबे समय तक केन विलियमसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रख सकते हैं और हम जानते हैं कि वह इस समूह में एक प्रमुख लीडर बने रहेंगे।" नए कप्तान साउदी पर स्टेड ने कहा, "टिम अच्छे क्रिकेट दिमाग के साथ गुणवत्ता वाले नेतृत्वकर्ता हैं। 

हमने टी20 टीम के साथ उनकी कप्तानी की काबिलियत को देखा है और मुझे विश्वास है कि वह एक आक्रामक शैली लेकर आएंगे। गेंदबाज होने के नाते वह एक नया ²ष्टिकोण लेकर आएंगे जो नए विचार और नई सोच लेकर आएगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tim Southee , Kane Williamson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD