Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान ने नौजवानों में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के लिए वाइस चांसलरों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा

नौजवानों के लिए स्व-रोजग़ार के नए अवसर पैदा करने के लिए कौशल आधारित मानक शिक्षा पर दिया ज़ोर

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2022

Last updated on: Dec 14, 2022, 00:00 IST

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलरों को नौजवानों में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने पर ध्यान केन्द्रित कर राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यहाँ बुधवार को अपने कार्यालय में राज्य की यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलरों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान राज्य का सबसे बड़ी ताकत हैं और राज्य की तरक्की एवं लोगों की ख़ुशहाली सुनिश्चित बनाने के लिए इस शक्ति को सही तरीके से शिक्षित करने की ज़रूरत है। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों की ताकत के सही प्रयोग के लिए उनकी क्षमता को बढ़ाना समय की ज़रूरत है, जिससे राज्य के विकास के लिए वह अपनी सेवाओं का बेहतरीन तरीके से प्रयोग कर सकें। भगवंत मान ने कहा कि यूनिवर्सिटियाँ शिक्षा के मंदिर हैं और नौजवानों को भविष्य के नेता बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इन मंदिरों का सही प्रयोग ज़रूरी है।  

विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने के लिए मानक शिक्षा देने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए आ रहे उद्यमियों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए इसकी बहुत अधिक ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि कौशल युक्त शिक्षा के द्वारा राज्य के पास कुशल मानव संसाधन का ऐसा भंडार होगा, जिससे उद्यमियों को फ़ायदा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि कौशल युक्त शिक्षा नौजवानों के लिए स्वै-रोजग़ार के नए रास्ते खोलेगी, जिससे वह अपना जीवन मान-सम्मान से बसर करने के योग्य होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही मोहाली में इनोवेशन सैंटर स्थापित किया है, जो राज्य के नौजवानों के बहु-पक्षीय विकास के लिए सहायक साबित हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह सैंटर नौजवानों को भविष्य की चुनौतियों और जीवन में सफलता के योग्य बना रहा है। भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह सैंटर नौजवानों की अथाह शक्ति को सही दिशा में प्रयोग सुनिश्चित बनाएगा, जिससे वह राज्य की सामाजिक- आर्थिक पक्ष में सक्रिय हिस्सेदार बनेंगे।   

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार पंजाब में मेकरस्पेस (विचारों और प्रौद्यौगिकी के आदान-प्रदान) का प्रस्ताव पेश करने पर भी विचार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने जर्मनी के अपने हालिया दौरे के दौरान इस प्रोजैक्ट का अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि मेकरस्पेस सभी के लिए सृजन के नए तरीके व्यावहारिक तौर पर सीखने का अवसर होगा। 

उन्होंने कहा कि सृजन के क्षेत्र में नौजवानों के छिपे हुए कौशल को सामने लाने के लिए यह मेकरस्पेस 3डी डिजाइनिंग और प्रिंटिंग, ऑडियो-विजुअल उपकरण और अन्य व्यावहारिक तकनीकों की सुविधाओं से लैस होगा। एक अन्य मुद्दे संबंधी बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च और जून महीने के दौरान जी-20 सम्मेलन के दो सैशन होना समय के लिए अच्छा शगुन है। 

उन्होंने कहा कि मार्च में होने वाला सम्मेलन शिक्षा के मुद्दे पर हो रहा है। इसलिए यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में भाग लेना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि यह सम्मेलन वैश्विक मुद्दों संबंधी विद्यार्थियों की सोच का दायरा बड़ा कर उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव लाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD