Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती एंड्रयू फिलंटॉफ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Andrew Flintoff, Hadsa World, Hadsa, England, Accident, Car Accident
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इंगलैंड , 14 Dec 2022

Last updated on: Dec 14, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फिलंटॉफ बीबीसी के एक शो टॉप गियर के एपिसोड की शूटिंग के दौरान कार दुर्घटना में चोटिल हो गए , जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोटरें में यह जानकारी दी गयी है। यह हादसा सोमवार को हुआ जब 45 वर्षीय फिलंटॉफ सरे में डंसफोल्ड पार्क एयरड्रोम में ठंडी परिस्थिति में शूटिंग कर रहे थे।

बीबीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "इस सुबह फ्ऱेडी (फिलंटॉफ) टॉप गियर टेस्ट ट्रैक में एक दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं, क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और आगे हम और जानकारी देंगे।" द सन अखबार के मुताबिक फिलंटॉफ की चोट खतरनाक नहीं है, जिसमें बताया गया है कि वह ट्रैक पर साधारण गति से ड्राइव कर रहे थे और वह तेज गति में नहीं थे। 

एक सूत्र ने द सन को बताया, "शूटिंग में सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्था थी। फ्ऱेडी को एयर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। शूटिंग अभी स्थगित हो गई है और सभी का ध्यान फ्ऱेडी की रिकवरी पर है।" फिलंटॉफ के साथी कलाकार क्रिस हैरिस भी टेस्ट ट्रैक पर मौजूद थे जो पैडी मकगिनेस के साथ थे।

2019 में फिलंटॉफ टॉप गियर के ही एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान 125एमपीएच की स्पीड से कार चलाने के बावजूद अपघात से बच गए थे और खुद को सुरक्षित बताया था। उस समय उन्होंने कहा था, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं टॉप गियर ड्रैग रेस में अच्छा करूं, मैं बहुत आगे तक जाता हूं, लेकिन इस अवसर पर मैं कुछ हद तक बहुत आगे चला गया। जब आप इसे टीवी पर देखेंगे तो यह खतरनाक से ज्यादा हास्यास्पद लगेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Andrew Flintoff , Hadsa World , Hadsa , England , Accident , Car Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD