Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पुद्दुचेरी में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया

हमारी जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, हमारे पास जी-20 देशों के गणमान्य व्यक्तियों और आगंतुकों को भारत के "अतिथि देवो भव" के दर्शन से परिचित कराने का अवसर है: श्री जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Puducherry, SWADESH DARSHAN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुद्दुचेरी , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डीओएनईआर) श्री जी. किशन रेड्डी ने 13 दिसंबर 2022 को पुडद्दुचेरी की अपनी यात्रा के दौरान कई पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी थी। 

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें आई मंडपम का नवीनीकरण और भारती पार्क में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से अधिक रोशनी देने वाली प्रकाश व्यवस्था, 5.82 करोड़ रुपये की लागत से तिरुकांची में श्री गंगा वारघा नाथेश्वरर मंदिर में पवित्र नदी के किनारे तीर्थयात्री सुविधाओं और घाटों का विकास, 7.40 करोड़ रुपये की लागत से थिरुनलार कराईकल में आध्यात्मिक पार्क का विकास और 3.51 करोड़ रुपये की लागत से चिन्ना वीरमपट्टिनम में ईडन बीच का विकास शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने पुद्दुचेरी शॉपिंग फेस्टिवल 2022 के प्रतीक चिन्ह का भी उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य व्यापार पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से पुद्दुचेरी आने वाले पर्यटकों के लिए खरीदारी का अनूठा अनुभव प्रदान करना है।श्री रेड्डी ने पुद्दुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन विभाग के अधिकारियों को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा, “पुद्दुचेरी भारत में एक जीता जागता स्थल है जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन मंत्रालय के स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है।''केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “भारत हजारों वर्षों से हमेशा अपनी आध्यात्मिक संपदा, सांस्कृतिक विरासत और विविधता के लिए जाना जाता रहा है। 

पिछले 8 वर्षों में, भारत विश्व स्तरीय सुविधाओं, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं तथा प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण के माध्यम से रहने में आसानी के लिए जाना जाता है। अब भारत केवल देखने और घूमने की जगह नहीं है बल्कि अनुभव करने और जीवन के लिए रूपांतरित होने का गंतव्य भी है।''

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मिला है। हमारी जी-20 की अध्यक्षता के दौरान हमारे पास जी-20 देशों के गणमान्य व्यक्तियों और आगंतुकों को भारत के "अतिथि देवो भव" के दर्शन से परिचित कराने का अवसर है - जहां अतिथि को देवता माना जाता है। 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा की पर्यटन मंत्रालय पुद्दुचेरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में कहा, “केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा कार्यों के सफल समापन के आधार पर, पुद्दुचेरी और कराईकल को स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत आगे के विकास के लिए चुना गया है। हमने प्रतिष्ठित आध्यात्मिक स्थानों को विकसित करने के लिए प्रसाद योजना के अंतर्गत पुद्दुचेरी और कराईकल की भी पहचान की है।''

उन्होंने कहा, “आज, मैं पुद्दुचेरी सरकार से भी आग्रह करना चाहता हूं कि इस क्षेत्र में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आतिथ्य उद्योग में रोजगार सृजित करने के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर भी ध्यान दें। पुद्दुचेरी और भारत को सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।''

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Puducherry , SWADESH DARSHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD