मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने आज कन्वेंशन सेंटर में आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, जम्मू-कश्मीर पत्रिका ‘उड़ान‘ के तीसरे संस्करण का विमोचन किया।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, महासचिव प्रशासनिक विभाग डॉ. पीयूष सिंगला, अध्यक्ष आईएएसओडब्ल्यूए डॉ. अमिता मेहता, आईएएसओडब्ल्यूए के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बात करते हुए, डॉ. मेहता ने पत्रिका के समय पर प्रकाशन हेतु आईएएसओडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना की, जिसमें सार्वजनिक महत्व की विविध सामग्री शामिल है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इतना अच्छा मंच स्थापित करने हेतु पत्रिका के प्रबंधन और सदस्यों की सराहना की।
मुख्य सचिव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि घरेलू व्यस्तताओं के बावजूद महिलाओं ने इस नेक कार्य के लिए समय निकाला है। उन्होंने उन्हें इस अच्छे काम को जारी रखने और इस प्रकाशन के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रही विभिन्न सकारात्मक चीजों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने की सलाह दी।
इस अवसर पर बोलते हुए, आईएएसओडब्ल्यूए कीं अध्यक्ष डॉ. अमिता मेहता ने इस तरह के जीवंत प्रकाशन को लाने हेतु आईएएसओडब्ल्यूए के सभी सदस्यों और इस प्रकाशन से जुड़े अन्य लोगों की सराहना की।अपने सम्बोधन में, डॉ. अमिता ने आईएएसओडब्ल्यूए द्वारा दान अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य शिविर और सार्वजनिक महत्व के अन्य कार्यक्रमों जैसी विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।