जिला विकास आयुक्त राजौरी विकास कुंडल ने आज जिला कैपेक्स बजट और अन्य योजनाओं के तहत शुरू की गई शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।बैठक के दौरान, डीडीसी ने जिला कैपेक्स बजट, बीएडीपी और एसएसवाई के तहत किए गए कार्यों की भौतिक और वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने बैठक में इस संबंध में अब तक की स्थिति से अवगत करवाया।
जिला कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 58 कार्यों में से 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। डीडीसी ने प्रत्येक परियोजना की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने हेतु तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक में स्मार्ट क्लास रूम के निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया कि 20 एससीआर में से 19 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि बीएडीपी के तहत स्वीकृत कार्य भी हर तरह से पूर्ण है।एसएसवाई परियोजनाओं के तहत शिक्षा क्षेत्र के बारे में बताया गया कि प्रस्तावित 7 कार्यों में से 05 कार्यों के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को पहले से निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने हेतु परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने को कहा।उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विकास कार्यों की कड़ी निगरानी पर भी जोर दिया और स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों के सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु विकासात्मक परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को समय पर हल करने का भी निर्देश दिया।बैठक में सीईओ शिक्षा शैलाश कुमारी, प्रिंसिपल जीएमजीएचएस राजौरी अब्दुल रऊफ डार, एक्सईएन पीडब्ल्युडी राजौरी मकबूल हुसैन, एक्सईएन पीडब्ल्युडी नौशेरा विक्रम सिंह, एक्सईएन आरईडब्ल्यू जहीर खान और एडी प्लानिंग, बंसीलाल और बीडीओ राजौरी, चंदर कांत भगत उपस्थित थे।