Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत घरेलू सत्र में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sri Lanka, New Zealand, Australia, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2022

Last updated on: Dec 08, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने 2022-23 के लिए घरेलू सत्र की घोषणा की जिसमें भारतीय टीम श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सभी फॉर्मेट में सीरीज की मेजबानी करेगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। भारत के 2022-23 अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सत्र में नौ वनडे, छह टी20 और चार टेस्ट शामिल हैं। 

भारत के अंतर्राष्ट्रीय सत्र की शुरूआत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। ये मैच 3, 5 और 7 जनवरी को मुम्बई, पुणे और राजकोट में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे 10, 12 और 15 जनवरी को गुवाहाटी, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। 

श्रीलंका ने आखिरी बार फरवरी-मार्च 2022 में भारत का दौरा किया था जिसमें वे टी20 और टेस्ट सीरीज हार गए थे। एक्शन इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर शिफ्ट कर जाएगा जहां हैदराबाद, रायपुर और इंदौर 18, 21 और 24 जनवरी को मैचों की मेजबानी करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को दूसरा वनडे काफी ऐतिहासिक होगा क्योंकि रायपुर शहर अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा।

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार नवम्बर-दिसम्बर 2021 में भारत का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच मैच 27,29 जनवरी और एक फरवरी को रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरूआत नागपुर में 9-13 फरवरी तक होगी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले तीन टेस्ट दिल्ली (फरवरी 17-21), धर्मशाला (मार्च 1-5) और अहमदाबाद (मार्च 9-13) में खेले जाएंगे। दिल्ली पांच साल के अंतराल के बाद टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी। यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी संस्करण होगा क्योंकि भविष्य दौरा कार्यक्रम का कहना है कि सीरीज पांच मैचों का कार्यक्रम बन जायेगी। 

भारतीय पुरुष टीम का घरेलू सत्र तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ समाप्त होगा जिसमें मैच मुंबई (मार्च 17), विशाखापट्नम (मार्च 19) और चेन्नई (मार्च 22) में होंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sri Lanka , New Zealand , Australia , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD