Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दूसरा वनडे : बांग्लादेश की भारत पर रोमांचक सीरीज जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IND Vs BAN, 2nd ODI, Mehidy Hasan Miraz, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 07 Dec 2022

Last updated on: Dec 07, 2022, 00:00 IST

मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और इबादत हुसैन (3/45) के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनएससी) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। बांग्लादेश के 271 रनों के जवाब में भारत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन ही बना सका। 

टीम की ओर से श्रेयस अय्यर (82), अक्षर पटेल (56) और रोहित शर्मा (नाबाद 51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट और मुस्ताफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरू से पीछा करने की हालात में नहीं दिखी, क्योंकि उन्होंने 18.3 ओवर में 64 रनों पर ही चार विकेट खो दिए। 

इस दौरान, चोटिल रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में आए विराट कोहली (5), शिखर धवन (8), वाशिंगटन सुंदर (11) और केएल राहुल (14) जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 101 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी करके भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की।

इस दौरान, दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए, लेकिन 35वें ओवर में मेहदी की गेंद पर श्रेयस (82) तेज गति से रन बनाने के चक्कर में कैच आउट हो गए, जिससे भारत को 175 पर पांचवां झटका लगा। इसके बाद, अक्षर (56) और शार्दुल ठाकुर (7) भी जल्दी आउट हो गए, जिससे भारत की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई। 

दीपक चाहर ने चोटिल रोहित शर्मा का साथ दिया, लेकिन वह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही 45.1 ओवर में 213 पर आठ विकेट गंवा दिए। इस बीच, मोहम्मद सिराज भी 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारत को आखिरी के दो ओवर में 40 रन जीतने के लिए चाहिए थे, लेकिन रोहित के 51 नाबाद रहने के बावजूद भारत 5 रन से हार गया, जिससे बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली और भारत से अपनी जमीन पर लगातार दूसरी सीरीज जीत ली।

अंगूठे में लगी चोट के कारण रोहित शर्मा 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और एक समय बांग्लादेश के मुंह से लगभग जीत छिन ही ली थी लेकिन आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्का नहीं मार पाए। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने आई बांग्लादेश की टीम शुरू में लड़खड़ाती नजर आई। जब 19 ओवर में सिर्फ 69 रनों पर 6 विकेट खो दिए। 

इसके बाद, मेजबान टीम को संकट से निकालने का काम महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने किया। दोनों ने संयम से बल्लेबाजी की और बांग्लादेश को 200 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान, दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह (77) ने 165 गेंदों में 148 रनों की शानदार साझेदारी को उमरान ने तोड़ा, जब महमूदुल्लाह को राहुल के हाथों कैच आउट कराया। 

बांग्लादेश को 46.1 ओवर में 217 पर सातवां झटका लगा। आखिरी के कुछ ओवर में मेहदी और नसुम अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मेहदी ने 83 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए। मेहदी आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 100 रन और अहमद ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट झटके।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IND Vs BAN , 2nd ODI , Mehidy Hasan Miraz , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD