Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरू की नगरी में 16वां पाइटैक्स आज से

दस दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे दौरा, पंजाब में पूंजी निवेश के अवसरों पर होगी चर्चा

DC Amritsar, Amritsar, Harpreet Singh Sudan, Deputy Commissioner Amritsar, 16th Punjab International Trade Expo, PITEX, PHD Chamber of Commerce and Industry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Dec 2022

Last updated on: Dec 07, 2022, 00:00 IST

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा 16वां पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाइटैक्स) बृहस्पतिवार से अमृतसर में शुरू होगा। इस बार के पाइटैक्स में भारत के कई राज्यों के अलावा विदेशों से करीब 450 कारोबारी पहुंच रहे हैं।

अमृतसर के जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाइटैक्स की शुरूआत का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि अमृतसर तथा आसपास के जिलों के लोग पाइटैक्स का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। जहां उन्हें एक ही छत के तले अलग-अलग उत्पाद मिलेंगे और उद्योग जगत के क्षेत्र में भी अमृतसर का ग्राफ भी बढ़ेगा। 

इस कार्यक्रम की मेजबानी पंजाब सरकार कर रही है। जिला उपायुक्त ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के दौरान पाइटैक्स ने पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर के चेयर आर.एस.सचदेवा ने बताया कि आठ दिसंबर को सुबह के सत्र में न्यू फ्रंटीयर इन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोलॉजी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 

इसी दौरान यहां स्थानीय एनजीओ के बच्चे दौरा करेंगे। दोपहर के सत्र में एंटरपन्योरशिप कॉन्कलेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जालंधर मंडल की आयुक्त श्रीमति गुरप्रीत कौर सपड़ा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी।सचदेवा ने बताया कि नौ दिसंबर को एमएसएमई कान्कलेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सचिव आईएएस गुरकीरत कृपाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। 

इसी कार्यक्रम में पंजाब उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव कम निदेशक आईएएस सिबिन सी बतौर सम्मानित अतिथि भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि दस दिसंबर को पंजाब में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित होने वाले कॉन्कलेव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता पंजाब की पर्यटन, सांस्कृति मामले तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।

सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वैस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ आईएएस के.के. यादव तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस दलीप कुमार मौजूद रहेंगे। 10 दिसंबर को ही दोपहर के सत्र में सस्टेनबिलीटी एंड ग्रीन हाईड्रोजन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेडा के निदेशक एम.पी. सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री के सहायक सैक्टरी जरनल नवीन सेठ ने बताया कि इस बार पाईटैक्स में देशभर के करीब 450 कारोबारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इजीप्ट, ईरान, थाईलैंड तथा टर्की देशों के कारोबारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। 

भारत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड राज्य भाग ले रहे हैं। सेठ ने बताया कि पंजाब के कई नामी उद्योगों के अलावा एमएसएमई मंत्रालय, टैक्सटाइल, नाबार्ड, नेशनल स्माल इंडस्ट्री कारपोरेशन, जूट बोर्ड, केवीआईसी तथा इनवेस्ट पंजाब समेत पंजाब व केंद्र सरकार के कई मंत्रालय सहयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह ने बताया कि पाइटैक्स शुरू होने से पहले सभी स्टाल बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में जब अमृतसर में पाइटैक्स की शुरूआत की गई थी तो यहां करीब 150 कारोबारियों ने भाग लिया था और महज 50 हजार लोगों ने यहां का दौरा किया था। पिछले साल यहां करीब ढाई लाख लोगों ने भ्रमण किया। यह संख्या इस बार बढऩे की उम्मीद है।

 

Tags: DC Amritsar , Amritsar , Harpreet Singh Sudan , Deputy Commissioner Amritsar , 16th Punjab International Trade Expo , PITEX , PHD Chamber of Commerce and Industry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD