Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब की नयी कृषि नीति 31 मार्च तक तैयार होगी : कुलदीप सिंह धालीवाल

नयी नीति पंजाब की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की सेहत, फसलों और पानी को प्रमुख्य रख कर होगी तैयार

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Dec 2022

Last updated on: Dec 05, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि की व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये 31 मार्च, 2023 तक राज्य की नयी कृषि नीति तैयार की जायेगी। 

यह जानकारी देते हुये पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नयी कृषि नीति पंजाब की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की सेहत, फसलों और पानी की उपलब्धता को मुख्य रख कर तैयार की जायेगी, जिसके लिए प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों, माहिरों और किसान जत्थेबंदियों के साथ सलाह मशवरे किये जा रहे हैं।  

स. धालीवाल ने आज पंजाब राज किसान और कृषि श्रमिक आयोग की तरफ से ‘पंजाब का कृषि विकास माडल - कुछ नीतिगत मुद्दे’ विषय पर करवाई गई किसान गोष्ठी के दौरान संबोधन करते हुये कहा कि पिछली सरकारों के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण और गलत नीतियों के कारण पंजाब का शुद्ध पानी, शुद्ध हवा और वातावरण और सेहतमंद उपजाऊ भूमि अब दूषित पानी, ज़हरीली हवा और ग़ैर- उपजाऊ भूमि में बदल रही है, जिसको साफ़ नीति और नीयत से बदलने की ज़रूरत है।

कुदरती कृषि के लिए अलग नीति बनाने का ऐलान करते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि में खादों, रासायनों, नदीन नाशकों और कीटनाशकों के हद से अधिक प्रयोग के कारण लोगों को सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पहले वाली स्थिति में लाने के लिए कुदरती कृषि के अपनी आबो-हवा अनुसार काम करने की ज़रूरत है। 

उन्होंने कहा कि कृषि सिर्फ़ कृषि नहीं, यह जीवन के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कोआपरेटिव प्रणाली को आबाद करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि कृषि को ज़रूरत मुताबिक करने की ज़रूरत है।कृषि मंत्री ने कृषि में आयी असुरक्षा को दूर करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि राज्य सरकार कृषि को बचाने की दिशा में सबके सहयोग के साथ आगे बढ़ेगी। 

उन्होंने कहा कि कृषि करने के लिए बड़ी मशीनें खरीदने की जगह छोटी मशीनों का सुयोग्य प्रयोग करना चाहिए, जिससे किसानों की आर्थिकता में भी सुधार होगा। पंजाब की फसलों, पानी और मिट्टी और वातावरण को केंद्र में रख कर अलग-अलग कान्फ्ऱेंसें करने का किया ऐलान करते हुये उन्होंने कहा राज्य सरकार कि कृषि माहिरों और कृषि वैज्ञानिकों और तजुर्बेकार लोगों की मदद से कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने का हर संभव यत्न करेगी।

इस कान्फ्ऱेंस के मौके पर कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के उप-कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, पंजाब राज किसान और कृषि श्रमिक आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, कृषि विभाग के डायरैक्टर डॉ. गुरविन्दर सिंह, डॉ. दविन्दर शर्मा, डॉ. गुरकंवल सिंह, प्रोफ़ैसर बावा सिंह, प्रिंसिपल सुच्चा सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह आदि के इलावा श्रमिक किसान यूनियन के नेता स. रविन्द्र सिंह और स. राजिन्दर सिंह, दीप सिंह वाला आदि ने भी संबोधन किया। इस मौके पर कृषि विभाग के सचिव स. अरशदीप सिंह थिंद के इलावा विभाग के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD