Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

प्रौद्योगिकी और नवाचार के नेतृत्व के लिए दुनिया नए भारत की ओर देख रही है : राजीव चंद्रशेखर

त्रिशूर में ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

त्रिशूर (केरल) , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने घोटालों और लालफीताशाही में डूबे देश को पूरी तरह बदल दिया है। श्री चन्द्रशेखर ने कहा की दुनिया प्रौद्योगिकी और नवाचार दोनों के नेतृत्व लिए न्यू इडिया की ओर देख रही है।

राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने केरल के त्रिशूर में ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित किया। राज्य मंत्री ने कहा, "प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाओं, व्यापारों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और भारत पहले से ही उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाला दशक युवा भारतीयों के लिए अवसरों से भरा भारत का तकनीकी क्षेत्र में विशेषता के साथ भारत के टेकेड का दशक होगा।"

मंत्री महोदय ने परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। श्री चन्द्रशेखर ने आशा व्यक्त की कि यह युवा भारतीयों को विभिन्न क्षेत्रों में एआई और रोबोटिक्स के नवाचार और एप्लिकेशन में उद्यम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।मंत्री महोदय ने कहा कि भारत में पहले से ही नवाचार और स्टार्टअप के लिए अवसरों की लहर चल रही है और सरकार इन अवसरों को प्राप्त करने और भारत को दुनिया का विश्वसनीय तकनीकी भागीदार बनने में मदद करने के लिए देश भर के विद्यार्थियों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स की ओर देख रही है।

श्री राजीव चंद्रशेखर आज त्रिशूर पहुंचे। उन्होंने अपने पहले स्कूल सेंट पॉल्स, कुरियाचिरा का दौरा किया, जहां उन्होंने पांच वर्ष की उम्र में प्रवेश लिया था। स्कूल बैंड द्वारा मार्च निकालकर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों और देखभाल करने वालों से मिलकर खुशी हुई। उन्हें स्कूल द्वारा वर्ष 1969 के सावधानीपूर्वक संरक्षित उनके प्रवेश रिकॉर्ड दिखाए गए थे।

सिस्टर फेलिसिटा, उनकी तत्कालीन स्कूल हेडमिस्ट्रेस की बहन, सिस्टर क्लेरेंस ने उन्हें स्मारिका के रूप में सिस्टर क्लेरेंस की एक तस्वीर भेंट की।श्री राजीव चंद्रशेखर बाद में स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग में गए और अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की घोषणा की। विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए, उन्होंने उनसे स्कूल में अपने अकादमिक क्रेडिट के लिए काम करते समय नवोन्मेषी और उद्यमी बनने का आग्रह किया। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अटल टिंकरिंग लैब नवाचार की संस्कृति की शुरूआत करेगा और विद्यार्थियों को नए मानक स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।बाद में, श्री राजीव चंद्रशेखर चेरुथुरुथी गए, जहां क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party , Thrissur , Kerala , Jyothi Engineering College Thrissur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD