Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ‘मिशन- 100%: गिव योर बैस्ट’ मुहिम की शुरुआत

स्कूली विद्यार्थी ही पंजाब का भविष्य, आने वाले समय में संभालेंगे पंजाब और देश की बागडोर - शिक्षा मंत्री

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

बोर्ड परीक्षा-2023 में पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों से बेहतरीन नतीजे हासिल करने के मकसद से राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से आज ‘मिशन-100% गिव योर बैस्ट’ मुहिम की शुरुआत की गई।इस मुहिम का उद्देश्य अगले साल होने वाली 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को उत्साहित करके शानदार नतीजे हासिल करने के साथ-साथ उनके मन में से परीक्षा के भय को ख़त्म करके भविष्य के बढिय़ा नागरिकों के तौर पर तैयार करना है।

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज यहाँ विभाग के उच्च अधिकारियों की टीम समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों फेसबुक, यूट्यूब और ऐजूसैट्ट के लायव प्रोग्राम के द्वारा पंजाब के लाखों लोगों के रूबरू हुए, जिस दौरान उन्होंने भविष्य की योजनाएँ भी सांझा की।इस मौके पर बोलते हुये स. बैंस ने कहा कि आज के स्कूली विद्यार्थी ही पंजाब का भविष्य हैं और आने वाले समय में इन्होंने ही पंजाब और देश की बांगडोर संभालनी है। 

उन्होंने कहा पंजाब की स्कूल शिक्षा को रोचक और समय का साथी बनाने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं कि जिनमें विद्यार्थियों और अध्यापकों को प्रोत्साहन के द्वारा बढिय़ा कारगुज़ारी दिखाने के लिए प्रेरित करना है।‘मिशन-100%:गिव योर बैस्ट’ मुहिम के अधीन बोर्ड की क्लास में पढऩे वाले विद्यार्थियों के तीन ग्रुप बनाऐ जाएंगे जिनमें से पहले ग्रुप में 40% से कम अंक लेने वाले, दूसरे में 40% से 80% अंक लेने वाले और तीसरे ग्रुप में 80% से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों की हर हफ्ते कारगुज़ारी का मूल्यांकन किया जायेगा। 

पढ़ाई में कमज़ोर और होशियार विद्यार्थियों के बड्डी ग्रुप बनाऐ जाएंगे। मिशन की प्राप्ति के लिए अध्यापक अपनी सुविधा अनुसार ज़ीरो पीरियड या स्कूल समय से पहले या बाद में विशेष क्लासें लगा कर पढ़ाई करवाएंगे। शिक्षा मंत्री अनुसार इस मिशन को बढिय़ा तरीके से लागू करके शानदार सेवाएं निभाने वाले अध्यापकों और स्कूल मुखियों को वह प्रशंसा पत्र भी देंगे।इस मौके पर डी. जी. एस. ई. वरिन्दर कुमार शर्मा, डी. पी. आई. तेजदीप सिंह सैनी, डायरैक्टर एस. सी. ई. आर. टी. डा. मनिन्दर सिंह सरकारिया और इस मुहिम के नोडल अफ़सर बलविन्दर सिंह सैनी भी मौजूद थे।

शिक्षा मंत्री बैंस ने स्वयं संभाली ‘मिशन-100%: गिव योर बैस्ट’ मुहिम की कमान- कैबिनेट मंत्री स. हरजोत  सिंह  बैंस ने इस बार स्वयं ‘मिशन-100%: गिव योर बैस्ट’ मुहिम की कमान संभाली हुई है। स. बैंस ने इस मुहिम के लक्ष्य और गाईडलाईनज आप तैयार किये हैं। और तो और इस मुहिम का लॉगो भी उन्होंने आप डिज़ाइन करवाया है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD