Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

अनमोल गगन मान द्वारा 6वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2022 का आग़ाज़

कहा, फ़ौजी जवान नौकरी नहीं देश की सेवा करते हैं

Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,6th Military Literature Festival 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2022

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से आज चंडीगढ़ की सुखना झील पर 6वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2022 का आग़ाज़ किया गया। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ और हथियारबंद बलों की सेवाओं को मनाने के लिए यह फेस्टिवल, पंजाब सरकार, पश्चिमी कमांड और चंडीगढ़ प्रशाशन के सहयोग से ‘मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोशिएशन’ के द्वारा सांझे तौर पर आयोजित किया गया। 

यह फेस्टिवल के विषय ‘द आम्र्ड फोर्सिज़: 75 सालों तक आज़ाद भारत की सेवा’ के अधीन मनाया जा रहा है। यह फेस्टिवल 4 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन लैफ्टिनैंट जनरल टीएस शेरगिल्ल (सेवामुक्त), जीओसी-इन-सी वेस्टर्न कमांड लैफ्टिनैंट जनरल नव के खंडूरी और मेजर जनरल ओपरेशनस वेस्टर्न कमांड सन्दीप सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस मौके पर मिलिट्री के जवानों को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का मकसद सरहदों पर लडऩे वाले वीरों की बलिदान को याद करना है जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगा कर देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि फ़ौजी योद्धाओं की तरफ से देश की सुरक्षा के लिए दिये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि पंजाब वीरों की धरती है और इतिहास इस बात का गवाह है कि यहाँ के योद्धाओं ने पंजाब को कभी लूटने नहीं दिया। भारत और ख़ास तौर पर पंजाब ने हमेशा जंग के मोर्चों पर बेमिसाल बहादुरी दिखाई है और देश के आत्म-सम्मान के लिए अपनी जानें कुर्बान की हैं। उन्होंने नयी पीढ़ी के नौजवानों से अपील की कि वह फ़ौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए अपना कीमती योगदान ज़रूर डालें।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरूओं और योद्धाओं की धरती है। पंजाब के योद्धाओं ने हमेशा जुर्म का डट कर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि फ़ौजी जवान देश की रक्षा करते हैं तभी भारत देश का हरेक नागरिक सुख का जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के फौजियों की तरफ से की जा रही देश की सेवा हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार हमेशा फ़ौजी जवान की हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , 6th Military Literature Festival 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD