Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वाशिंगटन सुन्दर बहुमूल्य हैं : लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Washington Sundar, Laxman Sivaramakrishnan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

वर्ष 2022 ऐसा साल रहा है जहां चोटों ने वाशिंगटन सुन्दर को भारत की तरफ से ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने से रोका है लेकिन चेन्नई स्थित इस युवा खिलाड़ी ने जो मैच खेले हैं उनमें बल्ले और गेंद से ऐसी झलक दिखाई है जिससे लोगों को भरोसा होने लगा है कि वह भारत के लिए विशुद्ध आलराउंडर हैं।

भारत की हॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज ने सुन्दर की आलराउंड क्षमता को पूरी तरह उभारा है। आकलैंड में सुन्दर ने 16 गेंदों में 37 रन बनाकर भारत को 300 के पार पहुंचाया था। क्राईस्टचर्च में सुन्दर ने 64 गेंदों में 51 रन बनाये और भारत को 200 के पार पहुंचाया। सुन्दर को हालांकि सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी इकोनॉमी दर 4.46 के साथ सर्वश्रेष्ठ थी।

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के अनुसार, वाशिंगटन ऐसा कीमती पत्थर हैं जिन्हें तराशा जाना चाहिए और वह स्पिन आलराउंडर बनने के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, "यदि आप हार्दिक पांड्या को तेज गेंदबाजी आलराउंडर मानते हैं तो हम वाशिंगटन सुन्दर को स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर कह सकते हैं।"

शिवरामाकृष्णन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित विशेष बातचीत में आईएएनएस से कहा, "दोनों टीम में पूरी तरह से फिट बैठेंगे क्योंकि दोनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते हैं। उनमें से एक को पांचवें गेंदबाजी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है या दोनों 10 ओवर साझा कर सकते हैं क्योंकि वे बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। 

वाशिंगटन ऐसा कीमती पत्थर हैं जो हमने खोजा है। उन्हें संभालना होगा और परिपक्व बनाना होगा।" शिवरामकृष्णन ने तुरंत यह भी याद दिलाया कि वाशिंगटन की बल्लेबाजी पहले टेस्ट में सामने आयी। उन्होंने कहा, "ब्रिस्बेन (पहली पारी में 62) और चेन्नई (नाबाद 96) को मत भूलिए। वह किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। 

चेन्नई में आप ऐसी पिचों पर खेलते हैं जहां बाल को टर्न मिलता है जबकि ब्रिस्बेन में गेंद तेजी से जाती है। उन्होंने इन दोनों स्थलों पर रन बनाये हैं। उन्होंने अपना करियर बल्लेबाज के तौर पर शुरू किया था और फिर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करने लगे जिस तरह रविचंद्रन अश्विन करते हैं।" पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "आखिरी बार मैंने उन्हें एक कार्यक्रम में देखा था। 

वह बहुत पतले थे। अपने करियर के दौरान मैं भी पतला था लेकिन वह मुझसे भी पतले थे। लेकिन वह अब अच्छी शेप में नजर आ रहे हैं और मानसिक रूप से मजबूत हैं। जब आप मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और बहुत फिट होते हैं तो आपका आत्मविश्वास अपने आप ऊंचा हो जाता है।''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Washington Sundar , Laxman Sivaramakrishnan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD