Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद शमी बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज से बाहर, उमरान मालिक लेंगे उनकी जगह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Umran Malik, Mohammed Shami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह पता चला है कि शमी को ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंधे में चोट लगी थी, जहां भारतीय टीम टी20 विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंधे में चोट लगी थी। वह फिलहाल एनसीए, बेंगलुरु में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"

शमी की चोट की गंभीरता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। बंगाल के 33 वर्षीय तेज गेंदबाज अगले साल विश्व कप में जाने वाली भारतीय वनडे टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं। सीनियर चयन समिति ने शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमरान मलिक को भारतीय टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज उमरान ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट हैं। कंधे की इस चोट के चलते शमी 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। अगर शमी टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे तो कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की चिंता बढ़ेगी क्योंकि भारत को जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतने की जरूरत है। शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 60 मैचों में 216 विकेट लिए हैं। 

बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए भारतीय दल : रोहित शर्मा (कप्तान), के एल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Umran Malik , Mohammed Shami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD