Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने कोचीन बंदरगाह प्राधिकरण और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के मुद्दों का निवारण करने के लिए कहा

एनसीएससी के अध्यक्ष सांपला ने कोच्चि की 2 दिवसीय यात्रा समाप्त की; अधिकारियों से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के मुद्दों का निवारण करने के लिए कहा

Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2022

Last updated on: Dec 02, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने कोचीन बंदरगाह प्राधिकरण और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पेश आ रही मुश्किलों के  तत्काल निवारण हेतु सीएमडी और  वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं | उनकी कोच्ची की दो दिवसीय यात्रा कल देर रात संपन्न हुई, एनसीएससी ने चंडीगढ़ में आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी |

सांपला के साथ एनसीएससी के वाइस चेयरमैन अरुण हलदर, सदस्य सुभाष रामनाथ पारधियान, सदस्य डॉ अंजू बाला और एनसीएससी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।अपनी यात्रा के पहले दिन, सांपला ने अनुसूचित जाति कल्याण संघ, कोचीन पोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इसके बाद पोर्ट की चेयरपर्सन आईएएस डॉ. एम बीना के नेतृत्व में  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

दूसरे दिन, सांपला ने एस.सी. वेलफेयर एसोसिएशन, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड कोच्चि के पदाधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी | उस के उपरांत शिपयार्ड के सीएमडी मधु.एस. नायर व् उनकी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की |कोचीन पोर्ट अथॉरिटी और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रबंधन के साथ समीक्षा के दौरान, सांपला ने न केवल अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के मुद्दों और समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए, बल्कि उन्हें स्पष्ट रूप से यह भी बताया कि वह जल्द ही एक और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करके यह पुष्ट करेंगे कि क्या उनके निर्देशों पर सही में अमल हुआ है ।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD