Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने ग्रामीणों को पंचायतों के आम इजलासों में पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

गांव के लोगों से गांवों के संपूर्ण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 Dec 2022

Last updated on: Dec 01, 2022, 00:00 IST

विधायक बलकार सिंह व डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने गांवों के संपूर्ण विकास के लिए 31 दिसंबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले आम इजलासों में ग्रामीणों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।आज ब्लॉक जालंधर वेस्ट के निज्जरां एवं गिल गांव में ग्राम पंचायतों के आम इजलासों में हिस्सा लेते हुए विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में  पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ग्राम पंचायतों की आम सभाएं गांव के लोगों की पूरी भागीदारी के साथ शुरू की गई हैं ताकि ग्रामीण अपने गांवों के विकास के लिए होने वाले महत्वपूर्ण फैसलों में सहभागी बन सकें। 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के आम इजलासों में आगामी वित्तीय वर्ष के आय-व्यय के बजट अनुमान के साथ-साथ विकास कार्यक्रमों की कार्ययोजना पारित की जाती है, जिसमें गांवों के लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।विधायक बलकार सिंह ने ग्राम इजलास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा सत्र के दौरान पारित प्रस्तावों और निर्धारित विकास कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के पूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है क्योंकि ग्रामीण पंजाब के विकास के बिना राज्य के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य की जनता के कल्याण के लिए कई पहलकदमियां की गई है, जिसमें लोगों को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और पहली बार 86 प्रतिशत घरों में बिजली का जीरो बिल आया है। 

राज्य सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिकों को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और 26 जनवरी 2023 से पहले ऐसे और क्लीनिक खोले जा रहे हैं।इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के आम इजलासों के दौरान ग्राम सभा के सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देने के अलावा, गांवों की विकास योजना के संबंध में उनके सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि समग्र रूप से गांवों के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सकती है।  

इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्राम सभाओं को उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है ताकि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल, जिला कल्याण अधिकारी लखविंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

                                

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD