Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बीबीएल : डु प्लेसिस ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ किया करार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Faf du Plessis, Big Bash League, BBL, Perth Scorchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पर्थ , 01 Dec 2022

Last updated on: Dec 01, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने 2022-23 बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन से पहले पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अनुबंध किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज डू प्लेसिस ने टीम का 262 बार प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 69 टेस्ट, 143 वनडे, 50 टी20 शामिल हैं। उन्होंने 115 मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें 36 टेस्ट, 39 वनडे, 40 टी20 शामिल हैं। 

वह पर्थ की सूची में सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 311 पेशेवर टी20 मैच खेले हैं और 31.05 के औसत से 8,074 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। आस्ट्रेलिया में, डू प्लेसिस ने टेस्ट में 83.16 का औसत बनाया, जहां नौ पारियों में 499 रन और एकदिवसीय मैचों में 52.60 के औसत से 12 पारियों में 526 रन, जबकि स्कॉर्चर्स के अनुसार, उन्होंने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 मैच के दौरान 15 गेंदों में 27 रन बनाए।

डू प्लेसिस के बीबीएल-12 के पहले सात मैचों के लिए इंग्लैंड के लॉरी इवांस की जगह उपलब्ध रहने की उम्मीद है। पर्थ 17 दिसंबर को आप्टस स्टेडियम में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अपने टाइटल डिफेंस की शुरूआत करेगा। डू प्लेसिस ने कहा, "मैं पर्थ स्कार्चर्स के साथ खेलने के लिए उत्साहित हूं। पर्थ चार बार का चैंपियन है, जो बहुत प्रभावशाली है। दुनिया भर में खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं को जीतना चाहता है इसलिए इसका हिस्सा बनने के लिए यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Faf du Plessis , Big Bash League , BBL , Perth Scorchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD