Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खजुराहो मंदिर संपूर्ण काव्य व्यक्त करते हैं, जिसमें मूर्तियों में गहरे दार्शनिक अर्थ समाहित हैं

हमारे देश के समृद्ध प्राचीन दर्शन के बारे में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए हमने विशेष रूप से यह फिल्म बनाई है: खजुराओ की निर्देशक जोड़ी - आनंद और मुक्ति

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, International Film Festival of India, Khajuraho Temples, Ananad, Mukti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

खजुराहो मंदिर के खंडहर हमें क्या बताते हैं?

खजुराहो परिसर में मौजूद 25 मंदिरों के अवशेष हजारों वर्ष पुराने हैं। मंदिर हमें प्राचीन भारत के बारे में उस युग के किसी भी अन्य खंडहरों की तुलना में कहीं अधिक गहरी बातें बताते हैं। लेकिन यह सब उत्तर भारत में सदियों पहले बने ऐसे अद्भुत निर्माणों का अवशेष है।

ये खंडहर उस समय के व्यापार, संस्कृति और सामाजिक जीवन के बारे में जानकारी देते हैं। एक कला के रूप में मंदिर की दीवारों पर मूर्तियों में एक पूरा काव्य अंकित किया गया था। ये शानदार मूर्तियां जो हमें हमारे प्राचीन भारतीय दर्शन के बारे में बताती हैं और सीखने के लिए एक खुली किताब हैं।

निर्देशक जोड़ी डॉ. दीपिका कोठारी और रामजी ओम की 60 मिनट की हिंदी डॉक्यूमेंट्री खजुराहो आनंद और मुक्ति, खजुराहो के 25 मंदिरों के खंडहरों का एक दस्तावेज है, जो हजारों वर्ष पुराने हैं। उन्होंने आज 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में पीआईबी द्वारा आयोजित आईएफएफआई टेबल वार्ता सत्रों में से एक सत्र को संबोधित किया।

फिल्म निर्माताओं को मंदिर में क्या मिला?

उनका उद्देश्य दर्शकों को यह दिखाना था कि खजुराहो के मंदिरों में क्या उपलब्ध है।रामजी ओम ने कहा कि उन्हें वैदिक देवताओं की अभिव्यक्तियाँ मिलीं जो सभी 33 करोड़ हिंदू भगवान मंदिर की दीवारों पर खुदी हुई मूर्तियों में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "यह भारतीय कला का एक विश्वकोश है।"

इस वृत्तचित्र में खजुराहो मंदिर परिसर में वैकुंठ विष्णु मंदिर का पता लगाया गया है। रामजी ओम ने बताया कि कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में वैकुण्ठ परम्परा अधिक प्रचलित थी। वैकुंठ सिद्धांत से संबंधित विभिन्न दार्शनिक विचारों को मंदिर की दीवारों पर अंकित पाया गया है।

फिल्म निर्माता रामजी ओम ने बताया कि मूर्तियां कृष्ण मिश्रा के संस्कृत नाटक 'प्रबोधचंद्रदाय' से प्रेरित हैं। इतना ही नहीं, बल्कि मंदिर की दीवारों पर सांख्य दर्शन प्रकट होता पाया गया है। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था कि 'तांत्रिक झंडा नहीं, बल्कि सांख्य का ध्वज खजुराहो के मंदिरों के ऊपर ऊंचा फहराता है। 

खजुराहो का लक्ष्मण मंदिर, जिसे वैकुंठ विष्णु का निवास माना जाता है, फिल्म में अपने सर्वोच्च उत्कृष्ट कला रूपों में इन पहलुओं को उजागर करता है।डॉ. दीपिका कोठारी ने कहा, "खजुराहो के मंदिर कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन कामुक नक्काशी के पीछे दार्शनिक रहस्य छिपे हुए हैं। "उन्होंने कहा, "यह केवल 10 प्रतिशत है जो खुदा हुआ है और एक गहरा दर्शन बताता है।"

इस वृत्तचित्र में खजुराहो के लक्ष्मण मंदिर में योग और सांख्य के रहस्यों का अनावरण किया गया है। डॉ. देवांगना देसाई ने वृत्तचित्र के माध्यम से समझाया कि सभी कामुक और गैर-कामुक कल्पना वैदिक और पौराणिक हिंदू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।इस फिल्म का निर्माण भारतीय सभ्यता की 24 कड़ी की श्रृंखला के अंतर्गत किया गया है जिसे हाल ही में जारी किया गया है। 

डॉ. कोठारी ने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी हमारे प्राचीन मंदिरों के बारे में बहुत अनपढ़ हो गई है। इसलिए, उन्होंने विशेष रूप से हमारे देश के समृद्ध प्राचीन दर्शन के बारे में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए यह फिल्म बनाई है जो मंदिर के खंडहरों में दिखाई देती है।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , International Film Festival of India , Khajuraho Temples , Ananad , Mukti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD