Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हर कोई दिल से एक फिल्म निर्माता है, जो फिल्म सिनेमा बंदी का मुख्य विषय है

यह फिल्म स्वतंत्र सिनेमा को श्रद्धांजलि है: राजेश निदिमोरु

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, International Film Festival of India, Rajesh Nidimoru, Cinema Bandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

भारतीय सिनेमा में अनूठी अवधारणाओं और कहानी की दौड़ में आगे बढ़ते हुए निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सिनेमा बंदी' आपको एक ऑटो ड्राइवर से सिनेमावाला तक की यात्रा की दिल को छू लेने वाली कहानी से बांधे रखेगी।

आज इफ्फी के 53वें संस्करण में पीआईबी द्वारा आयोजित इफ्फी टेबल टॉक्स के एक सत्र को संबोधित करते हुए फिल्म सिनेमा बंदी के निर्माता राजेश निदिमोरु ने कहा, 'इस फिल्म का हर पहलू मौलिक है, पटकथा लिखने से लेकर निर्माता को विचार देने तक, फिर अभिनेताओं की कास्टिंग करने और स्थानों आदि को खोजने तक सारी चीज़ें मौलिक हैं।'

एक हास्य, वास्तविकता में गहराई से निहित, नेटफिल्क्स पर प्रीमियर की गई यह फिल्म दो सप्ताह से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। निर्माता राजेश निदिमोरु ने बताया कि इस फिल्म को एक उचित स्टूडियो और जाने-माने अभिनेताओं के बिना बनाने का एकमात्र कारण इसकी प्रामाणिक कहानी और अभिनय है। 

उन्होंने कहा, "यह फिल्म स्वतंत्र सिनेमा के लिए एक भावभीनी श्रद्धांजलि है, जिसे आमतौर पर दिल से बनाया जाता है। मैं अपने करियर की शुरुआती स्वतंत्र को फिर से जीना चाहता था और पहली भावना को फिर से अनुभव करना चाहता था।" निर्माता ने यह भी कहा कि फिल्म वास्तव में एक अच्छी मनोरंजक फिल्म बनती, लेकिन मौलिकता और प्रामाणिकता ने इसे अद्वितीय बना दिया। 

राजेश निदिमोरु ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इफ्फी फिल्म निर्माताओं के लिए अन्य फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने और उनके विचारों को पेश करने के लिए देश में सबसे अच्छा मंच है।निर्माता हमें बताने का प्रयास करते हैं कि हर व्यक्ति दिल से एक फिल्म निर्माता है और कोई भी फिल्म बना सकता है, अगर वे इसके लिए अपनी इच्छा रखते हैं। 

निर्देशक प्रवीण कंद्रेगुला ने कहा, 'मेरे बचपन से व्यक्तिगत प्रेरणा लेकर जब मेरे पिता ने मुझे एक कैमरा दिया था, तो मैं उसके साथ कुछ करना चाहता था। इसके बाद मुझे इस फिल्म को बनाने का विचार आया था।' उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में अभिनेताओं ने अभिनय नहीं किया है, बल्कि उन्होंने उन पात्रों को जिया है। वास्तविक भाव प्राप्त करने के लिए हमने कैमरा सेटअप को छिपा कर रखा था।

पात्रों का मूल और ग्रामीण चित्रण दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगा। इस फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के मुल्बगल तालुक गांव में की गई। पटकथा लेखक वसंत मारिगंती ने बताया कि इस गांव में केवल 20-25 घर थे और यह अलग-थलग और स्वच्छ था, जो हमारे लिए किसी फिल्म के एक सेट की तरह ही था। हमारे लिए शूट करने के लिए यह वातावरण बहुत सुविधाजनक और कहानी के लिए उपयुक्त था।

सारांश:

गांव में एक गरीब और संघर्षरत ऑटो चालक वीराबाबू को अपने ऑटो में किसी का छूटा हुआ एक महंगा कैमरा मिलता है। गांव का इकलौता वेडिंग फोटोग्राफर गणपति उन्हें बताता है कि यह कैमरा ठीक वैसा ही है, जिसका उपयोग सुपरस्टारों की ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए किया जाता है। 

इसके बाद उत्साही वीराबाबू ने 'सुपरस्टार' कैमरे के साथ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने और पूरे गांव को कास्ट (अभिनय के लिए भूमिका देना) करने का निर्णय करते हैं। इसके लिए वे फोटोग्राफर की सहायता लेते हैं। इस तरह एक ऑटोवाला से सिनेमावाला तक की उनकी यात्रा की शुरुआत होती है।

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , International Film Festival of India , Rajesh Nidimoru , Cinema Bandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD