Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

नशे में धुत कार चालक ने तीन बहनों को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर

Crime News, India, Crime News, Noida
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 28 Nov 2022

Last updated on: Nov 28, 2022, 00:00 IST

नशे में धुत कार चालक ने नोएडा के सदरपुर सोम बाजार में गोलगप्पे खा रही तीन बहनों को कुचल दिया। हादसे में घायल सबसे छोटी बहन की हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी। तीनों का इलाज चाइल्ड पीजीआई में चल रहा था। जिनमें से 6 वर्षीय बच्ची की मौत सोमवार सुबह हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है। 

यह घटना 27 नवंबर रविवार शाम को नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदरपुर के खजूर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा तीन बेटियों -- 6 वर्षीय रिया, 15 वर्षीय अनु, और 18 वर्षीय अंकिता के साथ रविवार शाम को पैदल सोम बाजार गई थी। तीनों बच्चियां सोम बाजार में गोलगप्पे खा रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत कार सवार ने तीनों बहनों को कुचल दिया। 

बच्चियों के पिता नरेंद्र रंगाई पुताई का काम करते हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सदरपुर में जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त स्विफ्ट डिजायर कार में चार युवक सवार थे। चारों युवक कार के अंदर शराब पी रहे थे।

चारों कार से लगातार सदरपुर के आसपास घूम रहे थे। बताया जाता है कि नशे में धुत कार अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार दिल्ली के उदयपाल के नाम पर पंजीकृत है और हादसे के वक्त अमित नाम का युवक इसे चला रहा था।

 

Tags: Crime News , India , Crime News , Noida

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD