Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

क्लिंटन दबंगों के खिलाफ खड़ा हुआ और 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सभी का दिल जीत लिया

"वयस्कों के लिए बच्चों की फिल्में देखना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि बच्चों के लिए"- फिल्म क्लिंटन के निर्देशक पृथ्वीराज दास गुप्ता

Bollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Clinton, Prithviraj Das Gupta, International Film Festival of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

फिल्म क्लिंटन के निर्देशक पृथ्वीराज दास गुप्ता ने 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में अपनी फिल्म के बारे में बातचीत की। श्री गुप्ता ने कहा, "पहले मैं बोर्डिंग स्कूल भेजने के लिए अपने माता-पिता से नाराज होता था, लेकिन अब मैं उनका आभारी हूं क्योंकि इससे मुझे अपनी फिल्म बनाने में मदद मिली।" उनकी फिल्म, क्लिंटन पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में एक बोर्डिंग स्कूल में उनके खुद के अनुभवों से प्रेरित है।

यह फिल्म 10 साल के क्लिंटन द्वारा प्रदर्शित दयालुता और साहस के बारे में है। फिल्म में जब वह स्कूल में दबंग बच्चों के सामने उन्हें धमकाने के लिए खड़ा हो जाता है, यह एक सबक है कि बच्चे दुनिया को कैसे देखते हैं और इसके बारे में किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। क्लिंटन एक गैर-फीचर अंग्रेजी भाषा की फिल्म है जो 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा खंड का हिस्सा है।

निर्देशक पृथ्वीराज दास गुप्ता ने कहा, "केवल मैं ही इस कहानी को बता सकता था, क्योंकि यह मेरी वास्तविकता है, और मैं इस कहानी में प्रामाणिकता ला सकता था।" 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में यह निर्देशक की दूसरी फिल्म थी, क्योंकि उनकी पहली फिल्म फिल्मोत्सव के पिछले संस्करण में भी दिखाई गई थी।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने आशा की थी कि फिल्म न केवल स्कूलों में बल्कि उन स्थानों पर भी दिखाई जाएगी जहां वयस्क दर्शक इसे देख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "वयस्क अक्सर बच्चों की समस्याओं को खारिज कर देते हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि छोटी-छोटी चीजें बच्चों के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती हैं और वे उन पर क्या प्रभाव छोड़ती हैं।" क्लिंटन के साथ उन्हें स्क्रीन पर बच्चों की मासूमियत प्रदर्शित करने की आशा है, और कालिम्पोंग में अपने बचपन की याद ताजा होने की भी उम्मीद है। 

 

Tags: Bollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Clinton , Prithviraj Das Gupta , International Film Festival of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD