Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौजवानों को रोजग़ार देने का वायदा पूरा करते हुए केवल आठ महीनों में 21,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं : भगवंत मान

अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, और नौजवानों को मिलेंगी सरकारी नौकरियाँ

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2022

Last updated on: Nov 26, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पहली बार किसी राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल आठ महीनों के समय में 21,000 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।मुख्यमंत्री यहाँ म्यूनिसिपल भवन में पंजाब राज्य बिजली निगम के 603 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बाँटने के अवसर पर संबोधन कर रहे थे। इन 603 उम्मीदवारों में 476 क्लर्क, 68 जे.ई. (इलैक्ट्रिकल) और 59 जे.ई. (सब- स्टेशन) थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक स्तर पर शुरू की गई इस भर्ती मुहिम में सरकार की नौजवानों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाती है, क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने इतने थोड़े समय में नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाज़े खोले हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी सरकार को अभी आठ महीनों का समय हुआ है परन्तु अब तक 21 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि इस समय कई विभागों में भर्ती चल रही है, जिससे और नौजवान नौकरी हासिल करने के योग्य होंगे। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नौजवानों को नौकरी सिफऱ् और सिफऱ् मैरिट के आधार पर मिलेगी और नौकरी हासिल करना योग्य नौजवान का अधिकार होता है। 

इस मामले में मैं न किसी की सिफ़ारिश मानता हूँ और न ही किसी की सिफ़ारिश चलने देता हूँ क्योंकि नौजवान मुझ पर बहुत विश्वास करते हैं और इस भरोसे को मैं किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूँगा।’’नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार देने के वायदे को निभाते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पी.एस.पी.सी.एल. में सहायक लाईनमैनों के 2100 पद अगले महीने भरे जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और परिणाम भी इसी हफ़्ते घोषित किया जा रहा है और अगले महीने चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में और नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ हासिल होंगी।भ्रष्टाचारियों को राज्य के असली दुश्मन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों के खि़लाफ़ कानून के मुताबिक सख़्त कार्रवाई कर रही है, जिससे बाकियों को भी सबक मिल सके। 

यहाँ तक कि कुछ पूर्व मंत्री भी अपने गुनाहों की सज़ा भुगत रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला किसी भी पार्टी से सम्बन्धित हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान नियुक्ति पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए नव-नियुक्त मनप्रीत कौर ने कहा कि इस समूची प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया। 

उन्होंने कहा कि आज का दिन उसकी जि़ंदगी का ऐतिहासिक दिन है क्योंकि राज्य सरकार ने केवल मैरिट के आधार पर रोजग़ार दिया। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति के लिए वह राज्य सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे।एक अन्य नव-नियुक्त उम्मीदवार संजय कुमार ने भी इस नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि उनकी भर्ती प्रक्रिया बीते कुछ सालों से लटकी हुई थी परन्तु मुख्यमंत्री ने पद संभालने के तुरंत बाद निजी रूचि लेकर इस प्रक्रिया को मुकम्मल करवाया। उन्होंने कहा कि इस नौकरी से वह अपना जीवन मान-सम्मान से व्यतीत करेंगे।नव-नियुक्त क्लर्क हरगोबिन्द सिंह मारग ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी से उसकी और उनके परिवार की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को केवल मैरिट के आधार पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बहुत जल्दी 66 के.वी. की क्षमता वाले नए ग्रिड स्थापित करने के साथ-साथ अंडरग्राउंड तारें डालने का काम शुरू किया जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारू बनाया जा सके। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद और पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम- मैनेजिंग डायरैक्टर बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harbhajan Singh ETO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD