Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

डेविड वार्नर ने कीमत चुकाई, उन्हें कप्तानी मिलनी चाहिए : ग्लेन मैक्ग्रा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, David Warner, Glenn McGrath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 26 Nov 2022

Last updated on: Nov 26, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2018 में गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में अपनी भूमिका की कीमत चुकाई है और अब उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिलना चाहिए। तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में हुए इस कांड में शामिल होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था।

तीनों को अधिकतम एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर पर कप्तानी के लिए आजीवन प्रतिबन्ध लगा दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल में अपनी नीति में संशोधन करते हुए बल्लेबाज के फिर से नेतृत्व करने का रास्ता साफ कर दिया था। मैक्ग्रा का मानना है कि वार्नर कप्तान बनने का मौका पाने के दावेदार है।

मैक्ग्रा ने डेली मेल ऑस्ट्रेलिया से कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्थिति को संभाला उसने वार्नर के लिए किसी भी फॉर्मेट में कप्तान बनने का रास्ता खुला छोड़ दिया। मुझे लगता है कि उन्होंने (वार्नर, स्मिथ और बेनक्राफ्ट) ने कीमत चुकाई है।"मैकजा ने कहा, "उन्होंने गेंद से छेड़खानी करने में किसी अन्य क्रिकेटर से ज्यादा कीमत चुकाई है और यदि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना ऐसा कुछ है जो वार्नर करना चाहते हैं तो उन्हें शुभकामनाएं।"

मैक्ग्रा ने साथ ही कहा कि इस कांड का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर हमेशा असर रहेगा। मैक्गता ने कहा, "मुझे लगता है कि यदि हम वापस जाएं तो जो कुछ हुआ, उससे छुटकारा पाना सबसे अच्छी बात है लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हमेशा एक कलंक रहेगा। पर मुझे लगता है सबने अपना सबक सीख लिया है।''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , David Warner , Glenn McGrath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD